Saturday, September 23, 2023
HomeGossip27 फरवरी को रिलीज होगी अक्षरा-रितेश की पहली फिल्म

27 फरवरी को रिलीज होगी अक्षरा-रितेश की पहली फिल्म

Raja Rajkumar will be released on 27 February
अक्षरा सिंह और रितेश पांडेय स्टारर फिल्‍म ‘राजा राजकुमार’ इन दिनों चर्चा में चल रही हैं। इस फिल्‍म को लेकर बेसब्री इंतजार कर रहे दर्शकों का इंतजार अब ख़त्म होने जा रहे हैं। ये फिल्म 27 फरवरी 2019 को बिहार और झारखण्ड में रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर न सिर्फ दर्शकों के बीच उत्‍सुकता है, बल्कि फिल्‍म इंडस्‍ट्री को भी इंतजार है।

यह भी पढ़े: 13वां भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड: आज सजेगी भोजपुरी सितारों की महफ़िल

राजा राजकुमार में पहली बार अक्षरा सिंह और रितेश पांडेय एक साथ नजर आएंगे। यह एक साफ़ सुथरी पारिवारिक फिल्म बताई जा रही है इस फिल्म की कहानी को बहुत खूबसूरती से सजाया है। यह फिल्म एक्शन और रोमांस से भरपूर है साथ इसमें दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़े: रिलीज होते ही छाया फिल्म ‘लागल रहा बताशा’ का ट्रेलर

इस फिल्‍म में ये भी देखना दिलचस्‍प होगा कि रितेश पांडेय की केमेस्‍ट्री ऋचा दीक्षित के साथ कैसी होती है, क्‍योंकि यह ऋचा दीक्षित की पहली डेब्यू फिल्म होगी। यानी फिल्म में रितेश पांडेय दो अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करती नजर आने वाले हैं। वही फिल्म में रितेश साइकिल पंचर निकालने वाले किरदार में नजर आएंगे।

शांति फ़िल्म प्रोडक्शन प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित की जा रही फ़िल्म राजा राजकुमा के निर्माता राजीव रंजन कश्यप हैं। निर्देशक एच एस पवन हैं। यह फ़िल्म मनोरंजन के साथ साथ समाज में सन्देश भी देगी। सभी वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर यह फ़िल्म बनाई जा रही है। मुख्य कलाकार रितेश पाण्डेय, प्रतीक मिश्रा, अक्षरा सिंह, दीक्षा श्रीवास्तव, संजय पाण्डेय, सोमदत्त, उपेंद्र यादव, गुड्डू सिंह आदि हैं।​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -