Saturday, September 23, 2023
HomeGossipआवारा बलम ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर आते ही हिट हुई कल्लू-प्रियंका...

आवारा बलम ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर आते ही हिट हुई कल्लू-प्रियंका की जोड़ी

Aawara Balam Full Movie Upload
अरविन्द अकेला, तनुश्री और प्रियंका पंडित स्टार फिल्म आवारा बलम का फुल वीडियो यूट्यूब अपलोड कर दिया गया। सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद वह इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रही हैं। मात्र 1 दिन में ही फ़िल्म को14 लाख से अधिक बार यूट्यूब पर देखा जा चुका हैं। जिसमे एक्शन, रोमांस और इमोशन का भरपूर डोज दर्शको को मिल रहा हैं।

अभी पढ़े: TRAILER: चोर बनकर आकाश सिंह ने चुराया रानी-अंजना सिंह का दिल

वेव म्यूजिक के यू ट्यूब चैनल पर फ़िल्म अपलोड होते ही दर्शको की बाढ़ सी आ गई।और मात्र 24 घंटे में ही फ़िल्म को 20 लाख से भी अधिक का व्यू मिल गया हैं।आवारा बलम’ की कहानी एक हीरो और उसकी दो हीरोइन के इर्द गिर्द घूमती है। मतलब इस फिल्म में कल्लू एक नहीं बल्कि दो अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। यह फिल्म कॉमेडी एक्शन और रोमांस से भरपूर है।

अभी पढ़े: निरहुआ-आम्रपाली को मिला बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का अवार्ड

फिल्म के यू-ट्यूब पर आते ही दर्शकों ने इसे हाथों हाथ लिया है दर्शकों को कल्लू- प्रियंका की जोड़ी काफी पंसद आ रही है। फिल्म ने तो रिलीज होते ही लोकप्रियता के पायदान पर तेजी से दौड़ लगानी शुरू कर दी। वैसे भी भोजपुरी फिल्मों का यूट्यूब पर अच्छा रिकॉर्ड हैं, और इन्हें देखने वालों की संख्या भी अच्छी-खासी है।

पी.एन.जे फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म “आवारा बलम” में अरविंद अकेला कल्लू ,प्रियंका पंडित औऱ तनुश्री के साथ अवधेश मिश्रा, देव सिंह,मटरू व सुबोध वर्मा मुख्य भूमिका में है।इस फ़िल्म के निर्माता निशिकांत झा है,लेखक व निर्देशक चंदन उपाध्याय है,सह निर्देशक रंजीत पटेल,आर्यन शुक्ला और नीलेश राजभर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -