Saturday, April 20, 2024
HomeGossipनिरहुआ ने कराया शशिकांत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज, कहा - नहीं...

निरहुआ ने कराया शशिकांत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज, कहा – नहीं मांगूगा माफ़ी

Nirahua filed case against Shashikant Singh, said - will not apologize
दिनेश लाल यादव निरहुआ ने पत्रकार व पीआरओ शशिकांत सिंह को गाली और जान से मारने की धमकी दी ,इस मामले में शशिकांत ने निरहुआ के खिलाफ मुंबई में जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। भोजपुरी सिनेमा के लगभग सारे कलाकारों का यही कहना है कि शशिकांत सिंह केवल भोजपुरी इंडस्ट्री के नकारात्मक पहलू को ही लिखते है।

यह भी पढ़े: एक्‍शन से भरपूर फिल्म ‘बलमा डेरिंगबाज’, का ट्रेलर हुआ रिलीज

वही निरहुआ ने भी शशिकांत सिंह के खिलाफ ओशिवरा पुलिस स्टेशन में मेन्टल हैरेसमेंट व मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया हैं। निरहुआ ने बताया की शशिकांत एक साजिश के तफत उनके पीछे पड़े हैं लेकिन उन्हें पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री का समर्थन हैं। साथ दिनेश लाल यादव ने पत्रकारों से अपील की हैं वे पत्रकार और पीआरओ में फर्क समझे।

यह भी पढ़े: संघर्ष का टीजर हुआ जारी, इस अंदाज में नजर आये खेसारी लाल यादव

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक निरहुआ ने शशिकांत सिंह को फ़ोन कर गाली गलोच की इसी बीच पत्रकार शशिकांत ने फ़ोन कॉल की रिकॉर्डिंग करली बाद में इस रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ऑडियो वायरल होने के बाद निरहुआ का रिएक्शन भी सामने आया है उनका कहना है कि वे माफी नहीं मांगेंगे।
Dinesh Lal Yadav Biography08
निरहुआ ने बताया की शशिकांत पिछले कई दिनों से उनकी आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर’ को लेकर नेगेटिविटी फैला रहे थे और फिल्म के बारे में अनाप श्राप लिख रहे थे। दिनेश लाल यादव ने अपनी इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है ऐसे में अगर कोई उनकी फिल्म के बारे में नेगेटिविटी फैलाएगा तो वे शांत नहीं बैठेंगे। सात ही बताया जब कोई भी भोजपुरी फ़िल्म रिलीज होती है तो शशिकांत सिंह बिना किसी फिल्म को देखे उसके बारे मे समीक्षा करना शुरू कर देते है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -