निरहुआ-आम्रपाली की जोड़ी ने मचाई धूम, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ 75 मिलियन पार

0
89
Nirahua-Amrapali couple's hit, 'Nirhua Hindustani' crossed 75 million

Nirahua-Amrapali couple's hit, 'Nirhua Hindustani' crossed 75 million
जुबलीस्टार दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की सुपरहिट फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी ने जंहा आते ही सिनेमाघरो में धूम मचा दी थी वही फिल्म के प्रति दर्शको की दीवानगी अभी भी कम नहीं हुई हैं और निरहुआ हिंदुस्तानी ने डिजिटल प्लेटफॉम (यूट्यूब) पर 75 मिलियन का व्यू हासिल करने का गौरव प्राप्त कर लिया।

अभी पढ़े: तिनसुकिया में इस दिन होगा खेसारीलाल का रंगारंग कार्यक्रम

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद डिजिटल प्लेटफार्म पर निरहुआ हिंदुस्तानी की धूम कायम हैं। इतना ही नहीं आंकड़ों को देखा जाए तो अभी 75 मिलियन हिट्स वाली फिल्मों के शिखर पर कायम हैं। अभी भी इसे देखने वालों की संख्या में रोजाना लाखों लोगों की बढ़ोतरी हो रही है।निरहुआ हिंदुस्तानी पहली बार ने उस मिथक को भी तोड़ दिया कि भोजपुरी में साफ सुथरी फ़िल्म को दर्शक नही मिल पाते हैं।

अभी पढ़े: Confirmed: निरहुआ हिंदुस्तानी 4 में एक बार फिर निरहुआ-आम्रपाली की जोड़ी

फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी में शानदार कॉमेडी, रोमांस और खूबसूरत गानों के चलते फ‍िल्‍म को बहुत पसंद किया गया था। दर्शकों ने निरहुआ हिंदुस्तानी नहीं बल्कि इसके दूसरे भाग व तीसरे को भी काफी ज्यादा पसंद किया हैं। जिसके चलते अब फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 4 के सीक्वल की घोषणा हो गई हैं।

निरहुआ सीरीज फिल्मो ने ही इस धारणा को भी गलत साबित किया है कि यू ट्यूब पर अश्लीलता को ही दर्शक ज्यादा पसंद करते हैं। निरहुआ हिंदुस्तानी से आम्रपाली दुबे ने साल 2014 से भोजपुरी सिनेमा में अपना पहला कदम रखा। उसके बाद निरहुआ हिंदुस्तानी 2, राजा बाबू , निरहुआ रिक्शावाला 2 , निरहुआ चलल ससुराल 2, बेटा और निरहुआ सटल रहे जैसी सुपरहिट फिल्मो में काम किया हैं।