Saturday, September 23, 2023
HomeGossipConfirmed: निरहुआ हिंदुस्तानी 4 में एक बार फिर निरहुआ-आम्रपाली की जोड़ी

Confirmed: निरहुआ हिंदुस्तानी 4 में एक बार फिर निरहुआ-आम्रपाली की जोड़ी

Nirahua Hindustani 4 again, Nirahua-Amrapali pair
दिनेशलाल यादव और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी में शानदार कॉमेडी, रोमांस और खूबसूरत गानों के चलते फ‍िल्‍म को बहुत पसंद किया गया था। दर्शकों ने निरहुआ हिंदुस्तानी नहीं बल्कि इसके दूसरे भाग व तीसरे को काफी ज्यादा पसंद किया।जिसके चलते अब फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 4 के सीक्वल की घोषणा हो गई हैं।

यह भी पढ़े: अब काजल राघवानी से बोलेंगे रितेश पांडे, ‘लूट गये तेरे प्यार में’

हाल में इस बात का खुलासा का निरहुआ ने 13वां भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड 2018 के मौके पर किया हैं। एक इंटरव्यू के दौरान निरहुआ ने बताया की निरहुआ हिंदुस्तानी 4 की कहानी पर काम शुरू हो गया हैं जिसे मंजुल ठाकुर लिख रहे हैं और साथ फिल्म का डायरेक्शन भी मंजुल ठाकुर ही करेंगे।

यह भी पढ़े: आवारा बलम ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर आते ही हिट हुई कल्लू-प्रियंका की जोड़ी

निरहुआ हिंदुस्तानी 4 में एक बार फिर से दिनेश लाल यादव के साथ आम्रपाली दुबे नजर आएगी। दोनों के अलावा फिल्म में कौनसी एक्ट्रेस और एक्टर्स काम करेंगे इस बात का खुलासा नहीं किया गया हैं। वही निरहुआ हिंदुस्तानी 2 निरहुआ-आम्रपाली के साथ संचिता बनर्जी नजर आई थी तो निरहुआ हिंदुस्तानी 3 अबकी बार शुभी शर्मा का जलवा देखने को मिला हैं।

यानी निरहुआ की सफल सीरीज में एक और अध्याय जुड़ चुका हैं और निरहुआ हिंदुस्तानी 4 जल्द ही भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली हैं। वही फिल्म की शूटिंग अगले साल 2019 में फरवरी या मार्च महीने में शुरू हो सकती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -