Thursday, April 25, 2024
HomeGossipबॉलीवुड को पछाड़ नंबर वन स्टार बने निरहुआ-आम्रपाली

बॉलीवुड को पछाड़ नंबर वन स्टार बने निरहुआ-आम्रपाली

Dream of Nirhua completed, Amrapali gave
भोजपुरी के दिनेश लाल यादव और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे के लिए 2018 काफी अच्छा साबित हुआ हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि साल 2018 में कई ऐसी फिल्‍में आईं, जो बॉलीवुड को टक्‍कर देती नजर आईं। गूगल सर्च के मामले में भोजपुरी की रेटिंग जहां 67 है वहीं बॉलीवुड की 43 और यह आंकड़ा चौंकाने वाली है।

अभी पढ़े: ‘कहानी किस्मत के’ का टीजर हुआ रिलीज, एक्शन अवतार में कल्लू

जंहा सिनेमाघरों में दोनों की फिल्म ने दर्शको का खूब मनोरंजन किया हैं वही डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पर दोनों की फिल्‍मों का जलवा रहा,साथ ही गूगल पर निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्‍मों को खूब सर्च किया गया। जिसके चलते निरहुआ -आम्रपाली अभिनीत फ़िल्में गूगल सर्च और यू ट्यूब व्यू के मामले में अव्वल नम्बर पर है।

अभी पढ़े: ‘कुली नंबर 01’ की शूटिंग समाप्त, एडिटिंग ज़ोर शोर से चालू

भोजपुरी फ़िल्म जगत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब दो फ़िल्मों को दर्शकों ने दस करोड़ से भी अधिक बार देखा है। दोनों ही फ़िल्मों में निरहुआ -आम्रपाली की हॉट जोड़ी है। भोजपुरी में सर्वाधिक व्यू वाली फ़िल्म है निरहुआ हिंदुस्तानी 2, जिसे 113 मिलियन यानी ग्यारह करोड़ से भी अधिक लोगों ने देखा है। 2017 की सर्वाधिक अवार्ड वाली फ़िल्म भी यही है।

निरहुआ आम्रपाली की जोड़ी वाली दूसरी फ़िल्म है निरहुआ रिक्शावाला 2 जिसे यू ट्यूब पर दस करोड़ से भी अधिक लोगों ने देखा है। इन दोनों फ़िल्मों के अलावा निरहुआ आम्रपाली की अन्य कई फ़िल्में भी व्यू के मामले में काफ़ी पॉप्युलर है निरहुआ हिंदुस्तानी 75 मिलियन, राजा बाबु को 41 मिलियन, सिपाही को 38 मिलियन और बॉर्डर को 33 मिलियन लोगों ने देखा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -