गणतंत्र दिवस पर ‘नथुनिया पर गोली मारे 2’ मुंबई में प्रदर्शन के लिए तैयार……

0
162
Nathuniya pe goli maare 2 release 26 jan
‘नथुनिया पर गोली मारे 2’ मुंबई में प्रदर्शन
Nathuniya pe goli maare 2 release 26 jan
‘नथुनिया पर गोली मारे 2’ मुंबई में प्रदर्शन

दिव्‍य शक्ति इंटरटेंमेंट और मरूती फिल्‍म्‍स इंटरटेंमेंट के बैनर तले बनी फिल्‍म ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’ गणतंत्र दिवस पर मुंबई में रिलीज होगी। फिल्‍म की कहानी लाजवाब है, क्‍योंकि इसकी कहानी में एक सच्‍चाई है। या यूं कहें तो फिल्‍म बिहार में हुए पुलिस भर्ती घोटाले पर आधारित है। फिल्‍म ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’ में नमित के अपोजिट शिविका दीवान नजर आयेंगी।

इसे भी पढ़े: तस्वीर किसी ने भी भेजी हो, मगर……. जोडी को बनाया नंबर 01 – अक्षरा सिंह

फिल्म में नमित और शिविका दीवान की केमेस्‍ट्री लोगों को खूब पसंद आयेगी। म्‍यूजिक कंपनी वेब द्वारा जारी इस फिल्‍म के ट्रेलर को अब तक लाखों लोगों ने देखा है। फिल्‍म के गाने भी काफी खूबसूरत हैं और एक्‍शन का तो जवाब नहीं। मतलब दर्शकों को इंटरटेंमेंट का फुल डोज मिलेगा। उम्‍मीद करते हैं दर्शकों को भी फिल्‍म पसंद आयेगी।

इसे भी पढ़े: दो भोजपुरी खलनायक एक साथ सेल्फी में……. साथ में लूलिया गर्ल यानी निधि झा भी

साल 2014 में नमित ने भोजपुरी पर्दे पर अजय श्रीवास्‍तव की ही भोजपुरी फिल्‍म ‘तेरे नाम’ से लीड एक्‍टर के रूप में डेब्‍यू किया। तब इस सुपर हिट फिल्‍म में सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव भी थे। फिर 2015 में उनकी फिल्‍म आई ‘सुहाग’, जिसमें वे पवन सिंह के साथ नजर आये। इन दोनों फिल्‍मों में वे नोटिस किये गए। और 2016 में वे भोजपुरिया क्‍वीन रानी चटर्जी के साथ फिल्‍म ‘घरवाली बाहरवाली’ से भी लोगों का ध्‍यान अपनी ओर खींचा।


नमित के फिल्‍मी सफर के बारे में उनके पर्सनल पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने बताया कि नमित को दमदार कैरेक्‍टर और इंटरटेनिंग स्क्रिप्‍ट पर काम करना अच्‍छा लगता है। इसलिए फिल्‍म की कहानी और उसमें अपनी भूमिका पर ज्‍यादा ध्‍यान देते हैं। क्‍योंकि वे खुद भी एसिस्‍टेंट डायरेक्‍टर रह चुके हैं, तो उन्‍हें पता होता है कि दर्शकों को क्‍या पसंद आने वाली है, क्‍या नहीं। नमित के पास ये एक बड़ा एडवाटेंज है।