
पूरा विश्व 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाता है वही आज सारा देश महिला दिवस के उत्सव में सराबोर है और इस मौके पर बॉलीवुड से लेकर राजनेता,सेलेब्रिटी अपनी अपनी ओर से बधाइयां दे रहे हैं। वही भोजपुरी के स्टार्स से भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी अपनी ओर से सभी महिलाओं को इस अवसर पर बधाइयां दी हैं।
अभी पढ़े: पवन सिंह की शादी के बाद अक्षरा सिंह ने गाया “तू भुला ना जइहा राजा जी”, अभी पढ़े
महिलाओं के सम्मान के लिए घोषित इस दिन का उद्देश्य सिर्फ महिलाओं के प्रति श्रद्दा और सम्मान बताना है। एक महिला के बिना किसी भी व्यक्ति जीवन सृजित नहीं हो सकता है इसलिए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में सेलिब्रेट किया जाता है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं और पुरषो के बराबर उन्हें सम्मान दिया जाता हैं।
अभी पढ़े: अब इस दिग्गज एक्ट्रेस की मौत पर फिर भावुक हुआ अमिताभ, जानने के लिए अभी पढ़े
इस मौके पर भोजपुरी की हॉट अभिनेत्री मोनालिसा ने महिला दिवस पर सभी महिलाओं बधाई दे रही हैं और अपने सोशल मिडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम) पर एक फोटो अपलोड की हैं। जिसमे वो अपनी माँ के साथ नजर आ रही हैं और दोनों ही काफी क्यूट लग रही हैं। मोनालिसा अपनी माँ से बहुत प्यार करती हैं और साथ ही लिखा हैं महिला दिवस की शुभकामनाये।
बता दे सबसे पहले 1909 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था। इसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1975 से मनाना शुरू किया।अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की समानता के लिए आवाज उठाना है। इस दिन उन महिलाओं के कार्यों को याद किया जाता है जो महिलाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। वही भोजपुरी इडस्ट्री में महिला का बहुत बड़ा योगदान रहा हैं।