
भोजपुरी सिने जगत व जन जन में लोकप्रिय ‘छलकत हमरो जवानियाँ’ एक ऐसा गाना है, जिसे हर कोई बड़े चाव से सुनता व देखता है। पावरस्टार पवन सिंह और ड्रीमगर्ल काजल राघवानी स्टारर यह गाना सुप्रसिद्ध म्यूजिक कम्पनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी द्वारा रिलीज किया गया है, जिसे रेकॉर्ड तोड़ हिट के साथ 113 मिलियन व्यूज मिले हैं।
अभी पढ़े: पवन सिंह की शादी के बाद अक्षरा सिंह ने गाया “तू भुला ना जइहा राजा जी”, अभी पढ़े
गायिकी के सिरमौर व पावरस्टार पवन सिंह और पार्श्वगायिका प्रियंका सिंह के मधुर आवाज में गाया गया तथा पवन सिंह और काजल राघवानी के लाजवाब परफॉर्मेंस से सजा हुआ सुपरहिट भोजपुरी फिल्म भोजपुरिया राजा का यह गाना जब से ‘वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी’ म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, तब से ही नंबर वन पर रहा है।
अभी पढ़े: International Women’s Day 2018: मोनालिसा ने इस तरह दी सभी को बधाई
मध्य के कुछ दिवस इस गाने के व्यूज की रफ्तार धीमी जरूर हुई थी, मगर फिर से नंबर वन की जगह बना लिया है। उल्लेखनीय है कि भोजपुरी सिने संगीत को नया आयाम दे रही म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ने फिल्म भोजपुरी भोजपुरिया राजा का सभी डिजीटल राइट्स लिया है।
इस फिल्म का यह गाना अब तक का सबसे बड़ा हिट हुआ है। वसुंधरा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के निर्माता सुधीर सिंह, निर्देशक सुजीत कुमार सिंह व सह निर्माता संदीप सिंह हैं। लेखक वीरू ठाकुर, संगीतकार मधुकर आनंद, गीतकार आजाद सिंह, मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं।