
भोजपुरी की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार अक्षरा सिंह पवन सिंह को धन्यवाद दे रही हैं और अपनी सिंगिग का क्षेय उनको दे रही हैं। वो उनके साथ फिल्मो में काम करके बहुत अच्छा महसूस करती हैं। साथ ही फिल्मो की शूटिंग के दौरान अक्षरा को पवन सिंह से बहुत कुछ नया सीखने को मिलता हैं। “तू भुला ना जइहा राजा जी” गाना उनका सबसे पसंदीदा गाना हैं जिसे स्वंय अक्षरा सिंह व पवन सिंह ने गाया हैं।
अभी पढ़े: बॉर्डर के सिपाहियों के साथ नजर आई शुभी शर्मा, देखे तस्वीर
अक्षरा सिंह ने बताया की वे अपनी सिगिंग का क्षेय पवन सिंह को देती हैं क्योकि उन्होंने ने अक्षरा को गीत गाना सिखाया और अभी भी उन्हें सिखाते हैं साथ ही गानो से जुड़े कुछ ना कुछ नये एक्सपेरिमेंट उनसे करवाते रहते हैं। इसके लिए वो पवन सिंह की बहुत आभारी हैं और पवन ने उन्हें सिंगिग सिखाई हैं यह उनके लिए बहुत बड़ी बात हैं।
अभी पढ़े: राकेश मिश्रा और रितेश पांडेय का ‘गिरफ्तार’ लुक जारी, गुजरात में शुरू हुई शूटिंग
वही फिल्म त्रिदेव के बारे बताते हुए कहा की पवन सिंह ने उन्हें इस काबिल समझा की वह फिल्म त्रिदेव में उनके साथ काम कर सके और अक्षरा सिंह ने इसी फिल्म के जरिय भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।
शूटिंग के दौरान पवन सिंह उन्हें डाटते लेकिन उनकी डाट कुछ नया करने को होती हैं। साथ ही बताया की वे इतनी अच्छी गायिका नहीं थी बस गाना गुन गुनाती रहती थी। लेकिन पवन ने उन्हें मौका दिया और डाट डाटकर उनको सिखाया हैं और इस काबिल बनाया हैं।
पवन व अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी की सुपरहिट जोड़ियों में से एक हैं जब भी दोनों कोई फिल्म रिलीज होती हैं तो सिनेमा घर फुलहाउस हो जाते हैं। दोनों कई फिल्मो में एक साथ काम किया हैं और सिंगिग भी करते हैं। त्रिदेव, तबादला, भोजपुरिया राजा, सैया सुपरस्टार, जैसी कई हिट फिल्मो में दोनों ने साथ काम किया है।