Thursday, April 25, 2024
HomeGossipTeaser: इस भोजपुरी फिल्म में नजर आएगी सलमान-कटरीना की लव स्टोरी

Teaser: इस भोजपुरी फिल्म में नजर आएगी सलमान-कटरीना की लव स्टोरी

Mili Ta Mili Na Ta Jai Siyaram Official Teaser Release
नेहा श्री एंटरटेनमेंट कृत एवं आदि शक्ति एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म मिली त मिली ना त जय सियाराम का टीजर जारी कर दिया गया हैं। टीजर में रिशव कश्यप गोलू के साथ नेहा श्री लीड दुबे नजर आ रही हैं। फिल्म में सलमान और कटरीना की लव स्टोरी को दिखाया गया है जो वास्तव में बंदर और बंदरिया है।

अभी पढ़े: शानदार सफलता के साथ दूसरे सप्ताह में ‘खुद्दार’

फिल्म का टीजर सुप्रसिद्ध म्यूजिक कम्पनी वेव के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से किया गया है। टीज़र से ही आपको इस फिल्म की कहानी समझ में आ जाएगी कि यह एक रोमांटिक, कॉमेडी फिल्म है। जोकि पूरे फैमिली को एक साथ देखने लायक है।फिल्म के कई पोस्टर और तस्वीरें पहले ही आ चुके हैं जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

अभी पढ़े: रिलीज होते ही छाया फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ का ट्रेलर

इस 1मिनट 36 सेकंड के टीजर में गोलू के कुछ बेहतरीन सीन को दिखाया गया। टीजर में जहाँ गोलू का नया और रोमांचक अवतार देखने को मिल रहा हैं, वहीं नेहा श्री भी अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। टीजर में बंदर और बंदरिया की लव स्टोरी को दिखाया गया है जिनका नाम सलमान और कटरीना हैं। फिल्म की कहानी उनके सहारे ही बढ़ती है।

फिल्म मिली त मिली ना त जय सियाराम की निर्मात्री नेहा श्री हैं। लेखक, निर्देशक व संगीतकार रितेश ठाकुर हैं। गीत राजेश सारन पुरी, अरुण बिहारी, छायांकन इनायत अली, नृत्य निशांत उपाध्याय, मारधाड़ दिलीप यादव, संकलन संजय आर दास, कला अशोक विश्वकर्मा का है। मुख्य भूमिका में रिषभ कश्यप गोलू, नेहा श्री, पूनम दूबे, मोहिनी घोष, अमित शुक्ला आदि हैं। यह फिल्म जल्द ही प्रदर्शित की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -