भोजपुरिया हॉट केक अंजना सिंह और अभिनेता गुंजन सिंह भोजपुरी फिल्म ‘खुद्दार ’सफलतापूर्वक दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर दर्शको का मनोरंजन कर रही है और बिहार के कई सिनेमाघरों में सुपर हिट का परचम लहरा रही है।फ़िल्म 5 अक्टूबर को बिहार के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसका पहले वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी अच्छा था।
इसे भी पढ़े: भोजपुरी सिनेमा में पहली बार ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी 3’ ने तोड़े रिकॉर्ड
फिल्म खुद्दार के प्रति दर्शको की दीवानागी कम नहीं हुई हैं अब दूसरे हफ्ते में भी फ़िल्म को दर्शकों का शानदार रेस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म समीक्षीको की तरफ से भी अच्छा रेस्पोंस मिला हैं। फ़िल्म का मजबूत कंटेट और भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर दूसरी अन्य बड़ी फिल्मों के नहीं आने का फायदा दिनेश यादव की फ़िल्म ‘खुद्दार’ को मिला है।
इसे भी पढ़े: एक्शन से भरपूर फिल्म ‘शिवा बनल डॉन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
फिल्म के टाइटल खुद्दार के अनुरूप ही फिल्म की मेकिंग की गई है। इस फिल्म में एक्शन के साथ मनोरंजन के सभी मसाले मौजूद हैं यही वजह है कि लोगों को फिल्म काफी पसंद आ रही है।भारत में भोजपुरी फिल्मो की लोकप्रियता को अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता हैं।
फ़िल्म खुद्दार के निर्माता दीपक साह है और निदेशक दिनेश यादव है। शूटिंग मुंबई और गुजरात के बेहतरीन लोकेशन पर शूट किया गया है। फिल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। गुंजन सिंह की अभिनय के चर्चे इन दिनों इंडस्ट्री में खूब देखने को मिलते हैं।