Thursday, September 21, 2023
HomeGossipरिलीज होते ही छाया फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ का ट्रेलर

रिलीज होते ही छाया फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ का ट्रेलर

Nirhua Hindustani 3 Trailer Release
दिनेश लाल यादव की आने वाली फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका हैं।ट्रेलर में दिनेश लाल यादव जबरदस्त अभिनय करते नजर आये हैं। फिल्म का ये ट्रेलर यूट्यूब के ऑफिसियल चैनल एस.आर.के म्यूजिक पर रिलीज़ हुआ और इसे काफी मात्रा में दर्शक लोग पसंद कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी बेहतरीन हैं।

यह भी पढ़े: पवन सिंह को टक्कर देने आ रहा हैं बॉलीवुड का ये सुपर विलन

निरहुआ हिंदुस्तानी 3 के ट्रेलर को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है और ट्रेलर को देखने वालो का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही चला रहा हैं। इस 5 मिनट 12 सेकंड के ट्रेलर में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे और शुभी शर्मा की शानदार एक्टिंग दिखाई गई हैं। हर बार की तरह इस पार्ट में भी निरहुआ दो दो शादी करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े: निरहुआ को छोड़ सैया थानेदार के साथ नजर आई आम्रपाली, सेट से फोटो वायरल

ट्रेलर की बात जाए तो इसमें निरहुआ अपने सपनो की रानी को ढूढ़ते हुए मुंबई शहर पहुंच जाते हैं और वही उनकी मुलाकात आम्रपाली दुबे और शुभी शर्मा से होती हैं। जंहा शुभी मॉर्डन खयालात की रहती हैं तो वही आम्रपाली एक अलग नया रूप देखने को मिल रहा हैं। दोनों को शादी निरहुआ से हो जाती हैं।

बता दें कि फिल्म में जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ, अदाकारा आम्रपाली दुबे और शुभी शर्मा के साथ संजय पांडे, किरण यादव, आशीष शेन्द्रे, समर्थ चतुर्वेदी, हेमलाल कौशल, संजय निषाद, राजवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के संगीतकार हैं रजनीश मिश्रा, जबकि गीतकार हैं प्यारे लाल कवि, श्याम देहाती और आजाद सिंह।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -