Sunday, May 5, 2024
HomeGossipलूलिया गर्ल की अपकमिंग फिल्म ”जूनून’ की शूटिंग शुरू

लूलिया गर्ल की अपकमिंग फिल्म ”जूनून’ की शूटिंग शुरू

Bhojpuri film junoon first look out now

गैंगस्टर दुल्हनिया बनने के बाद करोड़ो दिलों में राज कर रही लूलिया गर्ल निधि झा की नई भोजपुरी फिल्म जूनून का निर्माण किया जा रहा है। जिसमे भी निधि झा एक अलग ही किरदार में नजर आएँगी। भोजपुरी फिल्मों के विषयवस्तु में बेहतरीन परिवर्तन लिये इस फिल्म का आगाज हुआ है, जिसमें कई खूबियां हैं।

इसे भी पढ़े: खेसारीलाल की फिल्‍म ‘दबंग सरकार’ को मिला U/A सर्टिफिकेट

फिल्म की शूटिंग इन दिनों मुंबई में जोर शोर से की जा रही है। इस फिल्म के जरिये भोजपुरी सिने जगत में गायक से नायक बनने की परंपरा को बढ़ाते हुए स्टार गायक विश्वजीत विशु बतौर हीरो लांच हो रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि साउथ के जाने माने अभिनेता प्रकाश राज इस फिल्म के जरिये भोजपुरी सिनेमा में धमाकेदार पदार्पण कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े: निरहुआ को छोड़ सैया थानेदार की दुल्हन बनी आम्रपाली, फोटो वायरल

फिल्म के शूटिंग के पहले दिन की शुरुआत निधि झा-विश्वजीत विशु के रोमांटिक गाने से की गई। इस गाने का भव्य पैमाने पर फिल्मांकन किया गया है, जोकि सिनेप्रेमियों को बहुत लुभाने वाला है। बीते दिनों फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी कर दिया गया हैं।

चंदन बाबू इंटरटेनमेंट व माँ मंशा इंटरप्राइजेज प्रस्तुत फिल्म के निर्माता सौरभ सिंह (राजन) एवं सीबी इंटरटेनमेंट एन्ड टीम हैं। फिल्म का कुशल निर्देशन की बागडोर निर्देशक चंदन सिंह संभाल रहे हैं। सहनिर्माता गुलाब दास ‘एडवोकेट’, रोहित सिंह, भूरेलाल पटेल हैं। लेखक अनिल विश्वकर्मा हैं। संगीतकार अविनाश झा ‘घुंघरू’ हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -