लक्ष्मी गणपति फिल्म्स एवं निषाद प्रोडक्शन के बैनर तले भोजपुरी फिल्म लोहा पहलवान का सेकंड लुक लांच किया गया है। भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह और अदाकारा पायस पंडित स्टारर फिल्म लोहा पहलवान का यह लुक 31 दिसंबर यानि 2017 का आखिरी दिन सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी द्वारा लांच किया गया है।
यह भी पढ़े: भोजपुरी एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर दे रही हैं ‘पायस पंडित‘
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स म्यूजिक कंपनी के ओनर रत्नाकर कुमार हैं, जिन्होंने फिल्म का म्यूजिक व आल डीजिटल राईट्स लिया है। लोहा पहलवान का निर्माण उच्च तकनिकी के साथ हर एक पहलू पर बहुत ही बारीकी से ध्यान देकर किया गया है। फिल्म के निर्देशक इकबाल बख्श हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं।
यह भी पढ़े: काजल-खेसारी के साथ वर्ल्डवाइड रिकॉड्स के मालिक…. पहुंचे हैं दोहा क़तर में
इस फ़िल्म में पवन सिंह पहली बार पहलवानी करते हुए नज़र आयेंगे। उनका यंग्रीयंग मैन हैरतअंगेज रूप दर्शकों में रोमांच भर देगा। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ नवोदित अदाकारा पायस पंडित अपना फिल्मी सफर शुरू कर रही हैं। फिल्म के निर्माता एम. रमेश व्यास एवं संजय निषाद हैं।
फिल्म के मुख्य कलाकार पवन सिंह के साथ पायस पंडित, प्रकाश जैस, दीपक सिन्हा, देव सिंह, धामा वर्मा, जफ़र खान, श्रद्धा नवल, पुष्पक चावला, संतोष पहलवान, विकास सिंह राजपूत एवं सुशील सिंह हैं। विशेष नृत्य आईटम क्वीन सीमा सिंह व ग्लोरी मोहन्ता का है।