Saturday, April 27, 2024
HomeGossipगुंजन सिंह की फिल्म ‘खुद्दार' का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखे अपने मस्तमौला...

गुंजन सिंह की फिल्म ‘खुद्दार’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखे अपने मस्तमौला अंदाज में

Khuddar Trailer Release
भोजपुरी के लोकगायक गुंजन सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म खुद्दार’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही दर्शको के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं। वही आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया हैं जिसमे गुंजन सिंह अपने मस्तमौला अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी बेहतरीन हैं।

यह भी पढ़े: निरहुआ हिंदुस्तानी 3′ अधिक मनोरंजक वाली फिल्म: प्रवेश लाल यादव

फिल्म ‘खुद्दार’ के ट्रेलर को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है।फिल्म का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया है। ट्रेलर को देखकर इस बात का साफ पता चल रहा की यह फिल्‍म अन्‍य भोजपुरी फिल्‍मों से काफी अलग है। इस फैमिली ड्रामा फिल्म में गुंजन और अंजना का रोमांस भी दिखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े: मंदिर वही बनायेंगे का ट्रेलर हुआ रिलीज, अपनी दमदार एक्टिंग से छा गए प्रदीप पांडेय

फ़िल्म पूरी तरह फैमिली ड्रामा पर आधारित है जिसमे गुंजन सिंह,अंजना सिंह और निशा दुबे की केमेस्ट्री पहली बार दर्शको को देखने को मिलेगी। हाल ही में फिल्म से जुड़े कई पोस्टर्स को रिलीज किया गया था। जिन्हें सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। फिल्म में निशा दुबे पहली बार वर्दी में नजर आने वाली है। जी हाँ, इस फ़िल्म में निशा दुबे एक लेडी पुलिस की किरदार में है।

फ़िल्म खुद्दार के निर्माता दीपक साह है और निदेशक दिनेश यादव है। फ़िल्म में गुंजन सिंह के साथ अंजना सिंह, सनी सिंह, सिमा सिंह,साइना सिंह, संजय पांडेय, करण पांडेय सोनिया मिश्रा , अनूप अरोड़ा व प्रिया पांडेय मुख्य भूमिका में है। इस फ़िल्म का छायांकन आर आर प्रिंस ने किया है और इस फ़िल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -