दुर्गा पूजा पर रिलीज होगी प्रदीप पांडेय की दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2

0
69
Dulhan Chahi Pakistan 2 Release On Durga Pooja 01

Dulhan Chahi Pakistan 2 Release On Durga Pooja 01
भोजपुरी फिल्मों के निर्माता एवं निर्देशक राजकुमार आर. पांडेय की फिल्म ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2 दुर्गा पूजा पर बिहार झारखण्ड और नेपाल के सभी सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2’ के लिए लोगों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है।

यह भी पढ़े: निरहुआ हिंदुस्तानी 3′ अधिक मनोरंजक वाली फिल्म: प्रवेश लाल यादव

यह फिल्म न केवल मनोरंजक होगी बल्कि कई दृश्य हिंदी फिल्मों की तरह नजर आएंगे। यह पहली भोजपुरी फिल्म होगी, जिसमें हिंदी और दक्षिण फिल्मों की तरह एक्शन और थ्रीडी ग्राफिक्स दिया गया है, जिसे देखकर दर्शक भरपूर मनोरंजन कर सकेंगे।

यह भी पढ़े: ‘जानू मेरी जान’ का टीजर हुआ रिलीज, हर्षवर्धन संग नैन लड़ाती ऋचा

फ़िल्म का यूएसपी इसका एक्शन और डायलॉग है। यह फ़िल्म पिछले फिल्म से कही ज्यादा मनोरंजक और बड़ी बनी है।जिसमे एक्शन भी है,इमोशन भी है, और रोमांस भी है।जिसे दर्शक बार बार देखना पसंद कर सकते है।फ़िल्म की कहानी पर बेहतर तरीके से काम किया गया है जो दर्शक फ़िल्म को देखकर खुद महसूस कर सकेंगे।


फिल्म को बिहार में रिलीज साईंदिप फ़िल्मस ने निरहुआ इंटरटेनमेंट की ऑफिस से कर रही हैं। फिल्म में प्रदीप पांडेय चिन्टू और राहुल देव एकदम दमदार एक्शन में नजर आने वाले हैं। फिल्म में एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट नजर आएंगे। फिल्म के मुख्य भूमिका में प्रदीप पाण्डे चिंटू के अलावा,मोनालिसा,शुभी शर्मा,मृग नैनी,प्रिया शर्मा,प्रियंका जैसे कलाकार हैं।