Friday, April 26, 2024
HomeGossipखेसारीलाल की फिल्म ‘डमरू’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर आज

खेसारीलाल की फिल्म ‘डमरू’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर आज

Khesarilal film 'Damru' World Television premiere today 01
खेसारीलाल स्टारर फिल्म ‘डमरू’ की अपार सफलता के बाद अब फिल्म का का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 22 सितंबर शनिवार शाम 7 बजे भोजपुरी सिनेमा चैनल पर किया जा रहा हैं और पुनः प्रसारण और 23 सितंबर रविवार सुबह 10 बजे किया जायेगा।

यह भी पढ़े: NIRAHUA HINDUSTANI 3: छठ पूजा पर मनोरंजन का ट्रिपल धमाका करेंगे निरहुआ

केंद्रीय भूमिका में अभिनेता खेसारीलाल यादव और याशिका कपूर का शानदार परफॉर्मेंस दर्शकों को खूब पसंद आई हैं। अब यह जोड़ी टेलीविजन के दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है।फिल्म ‘डमरू बंपर ओपनिंग के साथ रिलीज़ हुई। जिसे सिनेमाघरों में दर्शको का भरपूर प्यार मिला हैं। यह फिल्म जहाँ भी प्रदर्शित की गई, दर्शकों ने भारी भीड़ के साथ फिल्म देखकर सुपर डुपर हिट बना दिया।

यह भी पढ़े: ‘जानू मेरी जान’ का टीजर हुआ रिलीज, हर्षवर्धन संग नैन लड़ाती ऋचा

फिल्म में रोमांस और एक्शन का भरपूर सम्मिश्रण दर्शकों को देखनों को मिला हैं। फिल्म की कहानी सम्पूर्ण पारिवारिक एवं एक प्रायोगिक है, ताकि दर्शकों को कुछ नयापन देखने को मिले। खेसारीलाल की यह फिल्म साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक हैं। अगर उनके फैन्स को यह फिल्म दोबारा देखने मिलेगी तो सोने पर सुहागा होगा।

डमरू ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्म रही हैं और बॉक्सऑफिस पर अच्छा व्यवसाय किया है। फिल्म के निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार में खेसारीलाल यादव, अवधेश मिश्रा, पदम सिंह, याशिका कपूर, आनंद मोहन, देव सिंह, रोहित सिंह मटरू, सुबोध सेठ, डॉ अर्चना सिंह है। ये कमाल की फ़िल्म बनी है और भोजपुरिया दर्शको को बेहद पसंद आएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -