खेसारी लाल यादव के छठ गीतों की बयार बहनी जारी, देखे खेसारी के दो नए छठ गीत

0
58
Khesari lal yadav Two New Song of chhath Special

Khesari lal yadav Two New Song of chhath Special

कार्तिक माह में चारों ओर छठ माई के गीतों की बयार बहनी शुरू हो चुकी है, इसी वातावरण के बीच एक बार फिर से खेसारी लाल यादव अपने गीतों के जरिए भोजपुरिया मिट्टी की खुशबू समेटे मुखातिब हो चुके हैं। बता दे खेसारी छठ के लोकगीतों के साथ साथ भक्ति गीतों का गायन भी किया करते हैं। इस छठ के पावन अवसर पर खेसारी ने ऐसे ही दो सुपरहिट छठ गीत गाये हैं।

यह भी पढ़े:‘हेरा फेरी’ से लोगों को हंसाने-गुदगुदाने आ रहे हैं, खेसारीलाल, काजल राघवानी और शुभी शर्मा

संगीत और एक्टिंग को अपना कॅरियर बनाने वाले खेसारी लाल यादव ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। छठ के मौके पर प्रदर्शित हुए इस एल्बम का संगीत धनञ्जय मिश्रा द्वारा दिया गया है, जिसमे पहले का नाम हैं “सोनू छठ माई के जय बोल” तथा दूसरे का नाम हैं “पटना के घाट निक लागेला”।

सोनू छठ माई के जय बोल

खेसारी एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा यह एल्बम काफी मजेदार और भावपूर्वक है जिसे दर्शक और खासकर महिलाये ज्यादा पसंद करेंगी। दोनों गानो में आवाज खेसारीलाल यादव और प्रियंका सिंह ने दी हैं जबकि दूसरे गाने “पटना के घाट निक लागेला” का संगीत शंकर सिंह ने सजाया हैं।

यह भी पढ़े:इस छठ पूजा पर सेहरा बांध कर आएंगे खेसारीलाल यादव, वीडियो भी देखें

इस पर्व पर समूह में बैठकर छठ करने वाली महिलाएँ गीत गाती हैं। छठ के असल गीत वही हैं, जो पारंपरिक हैं और जिन्हें गाँव में समूह में बैठकर या फिर छठ घाट जाते समय या कि छठ घाट पहूँचने के बाद महिलाएँ समूह में गाती हैं।

पटना के घाट निक लागेला

बताते चले रजनीश मिश्रा के निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्‍म ‘मैं सेहरा बांध के आउंगा’ आस्‍था के पर्व मतलब छठ के पावन अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। जिसमे एक बार फिर खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है।