Tuesday, May 14, 2024
HomeGossipखेसारी लाल यादव के इस लुक को पसंद किया जा रहा हैं...

खेसारी लाल यादव के इस लुक को पसंद किया जा रहा हैं बड़े पैमाने पर

Khesari lal yadav second look of damru
खेसारी लाल यादव के इस लुक को पसंद किया जा रहा हैं बड़े पैमाने पर

सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव की अप‍कमिंग फिल्‍म ‘डमरू’ के सेट से हालही सोशल मिडिया पर एक और फोटो शेयर की गयी हैं। और ये तस्वीर किसी और ने नहीं बल्कि खुद खेसारी लाल ने शेयर की है। इससे पहले भी खेसारी लाल ने एक फोटो शेयर की थी। इस खूबसूरत तस्वीर में अभिनेत्री याशिका और खेसारी लाल फिल्‍म ‘डमरू’ के एक गाने की शूटिंग करते नज़र आ रहे हैं।

यह भी पढ़े:जल्द आ रहा हैं, खेसारी लाल यादव का “डोली में गोली मार देब -2”

बता दें कि याशिका फिल्‍म ‘डमरू’ में खेसारीलाल के अपोजिट लीड रोल में नजर आ रही है और ये उनकी पहली फिल्‍म है। इस फिल्‍म का निर्माण प्रदीप के शर्मा कर रहे हैं। ‘डमरू’ के डायरेक्‍टर राजनीश मिश्रा हैं। बाबा मोशन पिक्‍चर्स की फिल्‍म ‘डमरू’ में नेगेटिव रोल के लिए प्रसिद्ध विलन देव सिंह का भी एक अलग अवतार नज़र आएगा।

यह भी पढ़े:आखिर किसके कहने पर आम्रपाली दुबे ने खेसारी लाल के साथ आइटम सांग किया?

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े विलन अवधेश मिश्रा और संजय पांडेय के साथ देव सिंह भी बराबर टक्कर देने की पूरी तैयार में दिखाई दे रहे हैं। ‘डमरू’ में देव सिंह एक छात्र नेता के किरदार में हैं, जो बेसिकली भू – माफिया है। और बड़ी चतुरता से साम दाम दंड भेद के साथ जमीन पर कब्‍जा करना चाहते है।

One more from Damru_Set #Song_Shooting

A post shared by Khesari Lal (@khesari_yadav) on

BhojpuriFilm_Damaru_Song_Shooting ☺☺☺☺????

A post shared by Khesari Lal (@khesari_yadav) on


खेसारी की बात करे तो इससे पहले भोजपुरिया सिनेमा में खेसारीलाल यादव और काजल राघवनी ने कई फिल्‍मों में साथ काम किया है और ये जोड़ी आज इंडस्‍ट्री की सफल जोड़ी में ये एक है। उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -