भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2017 के समापन के बाद हालही सुपरस्टार पवन सिंह ने अवार्ड शो से जुडी कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। उससे पहले बता दे ‘भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2017’ में अवार्ड के साथ इंटरटेंमेंट का फूल डोज देखने को मिला। आयोजन का समापन 19 नवंबर को देर रात मुंबई में किया गया। अवार्ड समारोह के आयोजक विनोद गुप्ता वहां मौजूद रहे।
यह भी पढ़े:पवन सिंह की आने वाली फिल्म होगी सबसे अलग
आयोजित कार्यक्रम में मनोज तिवारी ,रवि किशन ,दिनेशलाल यादव निरहुआ ,खेसारीलाल यादव,पवन सिंह ,प्रदीप पांडेय चिंटू ,यश कुमार ,अरविन्द अकेला कल्लू ,काजल राघवानी ,आम्रपाली ,अक्षरा सिंह ,संभावना सेठ ,रानी चटर्जी ,अंजना सिंह ,प्रियंका पंडित ,गुंजन पंत,मनोज टाइगर ,शुभी शर्मा ,अवधेश मिश्रा ,जैसी हस्तियां शामिल हुई।
यह भी पढ़े:यू-ट्यूब पर 100 मिलियन लोगो ने देखा पवन-आम्रपाली का गाना
हर साल की तरह इस साल भी ‘भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2017’ बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट एक्टर, बेस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस, बेस्ट पॉपुलर एक्टर, बेस्ट सिंगर मेल, बेस्ट सिंगर फीमेल, बेस्ट कॉमेडी, बेस्ट कोरियोग्राफी, बेस्ट डायलॉग, बेस्ट लिरिक्स, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर-
बेस्ट सपोटिंग मेल, बेस्ट सपोटिंग फीमेल, सोशल इश्यू, बेस्ट डेब्यू मेल, बेस्ट डेब्यू फीमेल, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी, बेस्ट ऑडियोग्राफी, बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट स्टोरी, बेस्ट एक्शन, बेस्ट एडिटिंग और बेस्ट आर्ट डायरेक्टर कैटगरी में अवार्ड दिये गए।