Monday, September 25, 2023
HomeGossipखेसारीलाल का धोखा देती है सांग हुआ हिट, 21 दिन में 24...

खेसारीलाल का धोखा देती है सांग हुआ हिट, 21 दिन में 24 मिलियन का रिकॉर्ड

Khesari Lal Song Dhoka Deti Superhit
भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव व ड्रीमगर्ल अक्षरा सिंह के गाने ‘धोखा देती है ने यूट्यूब पर आते ही धूम मचा दिया हैं। ऑडियो जारी होते ही यू ट्यूब पर सिर्फ 21 दिन के भीतर ही गाने ने 23 मिलियन का रिकॉर्ड बना दिया है और रोज 11 लाख लोग यह गाना देख रहे हैं।

यह भी पढ़े: दुल्हन बनी अक्षरा सिंह, लाल लिबास में ढाया दबंग कहर

ये गाना जबसे रिलीज हुआ है, यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। 21 दिन में किसी गीत के ऑडियो को इतना ज्यादा व्यूज मिलना बहुत बड़ी उपलब्धि है। ये भोजपुरी गाना एकदम अलग तरीके का है। 14 अक्टूबर को रिलीज किए गए इस गाने को अब तक 25,858,157 का आंकड़ा पार लिया हैं।

यह भी पढ़े: ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’ आज से सिनेमाघरो में

‘धोखा देती है’ गाना फिल्म बलम जी लव यू के लीड एक्टर खेसारीलाल यादव और अभिनेत्री अक्षरा सिंह पर फिल्माया गया हैं। गाने को खेसारीलाल यादव और खुशबू जैन ने गाया हैं। जबकि गाने का संगीत ओम झा वे गीत के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं। फिलहाल इसका वीडियो वर्जन आना बाकी हैं।


फिल्म का यह गाना जानी मानी म्यूजिक कंपनी वर्ल्ड वाइड म्यूजिक के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया है। गाने को लोगो की ओर से पॉजिटिव रेस्पोंस मिला रहा हैं और लगातार यूट्यूब पर इसका आंकड़ा बढ़ता चला जा रहा हैं। इस फिल्म में खेसारीलाल यादव के साथ काजल राघवानी जोड़ी काफी पसंद की गई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -