Saturday, September 23, 2023
HomeGossip'लव के लिए कुछ भी करेगा' आज से सिनेमाघरो में

‘लव के लिए कुछ भी करेगा’ आज से सिनेमाघरो में

Love Ke Liye Kuch Bhi Karega Movie Release
गायत्री क्रिएशन प्रस्तुत व अनिल काबरा कृत भोजपुरी फिल्म ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’ 2 नवंबर यानी आज बिहार और झारखंड में रिलीज हो गई हैं। फिल्‍म की पूरी कास्‍ट नेजमकर प्रमोशन भी करा हैं। फिल्‍म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस के बीच इस फिल्‍म का क्रेज देखा जा रहा है। फिल्‍म में एक्‍शन, रोमांस और हास्‍य भी देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े: शेर-ए-हिंदुस्तान के क्लाइमेक्स की शूटिंग शुरू

फ़िल्म वितरक कंपनी निरहुआ एंटरटेनमेंट ने आज से बिहार और झारखंड में भव्य पैमाने पर फिल्म लव के लिए कुछ भी करेगा का प्रदर्शन कर दिया हैं। फिल्म रिलीज से पहले ही काफी लोकप्रियता हासिल कर ली हैं।फिल्म में मनोरंजन के साथ ही संदेश भी दिया गया है।वही इस फिल्म में यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दूबे नजर आएगी।

यह भी पढ़े: बिहार के कला प्रेमियों को समर्पित है सीमा सिंह एकेडमी

फिल्म के रिलीज होते ही दर्शको की उत्सुकता बढ़ गई है और सूत्रों की माने तो पहले ही दिन शानदार ओपनिंग हो सकती हैं। ये फिल्म लव स्टोरी पर आधारित है साथ ही इसमें एंटरटेंमेंट का सारा डोज़ है। फिल्म के सभी गाने काफी अच्छे जो जो संगीतप्रेमियों को बेहद पसंद आएंगे


निर्माता सतीश दूबे व सुनील सिंह द्वारा निर्मित की गई इस फिल्म के निर्देशक धीरज ठाकुर हैं। लाईन प्रोड्यूसर अमित राजभर हैं। लेखक संजय सुहाना हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार विशाल सिंह, माही खान, नीलू शंकर सिंह, सूर्या शर्मा, स्नेहा मिश्रा, पुष्पा शुक्ला, आर के गोश्वामी आदि हैं। फिल्म में मुख्य आकर्षक यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दूबे हैं, जो कि मेहमान भूमिका में हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -