
नए साल का जश्न मनाने के लिए करीना कपूर खान और सैफ अली खान के साथ तैमूर भी यूरोप निकल गए है। इससे पहले इन्होने तैमूर के एक वर्ष पूर्ण होने पर 20 दिसंबर को तैमूर का बर्थडे पटौदी पैलेस में सेलिब्रेट किया था। जहां कई सेलेब्रिटी इस जन्मदिन की पार्टी का हिस्सा बने, जिसमे माता पिता करीना और सैफ अली खान के साथ करिश्मा कपूर, रणधीर कपूर, बबिता, शर्मिला टैगौर, अमृता अरोड़ा शामिल थी।
अभी पढ़े: सोनम कपूर का बचपन से लेकर जवानी तक का सफर, पापा का महत्वपूर्ण योगदान
परिवार के साथ जन्मदिन मनाने के बाद करीना कपूर खान और सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ न्यू ईयर मनाने स्विटजरलैंड चले गए हैं। स्विटजरलैंड से जुडी एक तस्वीर सामने आई है, जहां तैमूर अली खान बर्फीली वादियों का लुत्फ उठा रहे हैं। जहां वह खूब सारी मस्ती कर रहे हैं। बता दे यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
अभी पढ़े: साइकिल पर उड़ उड़ कर अक्षय ने कहा- ‘मेरी क्रिसमस’, आप खुद देख लीजिये
जैसे की हमने बताया नए साल का जश्न मनाने के लिए तैमूर मम्मी-पापा के साथ यूरोप निकल गए हैं। मगर अभी नया साल प्रारम्भ भी नहीं हुआ की तैमूर ने अभी से न्यू-ईयर का जश्न मनाना शुरु कर दिया। इस तस्वीर को देख लग रहा हैं की आगे भी तैमूर काफी मस्ती करने वाले हैं।
करीना और सैफ के क्यूट बेटे तैमूर का तो हर कोई दीवाना है। इस बार तैमूर का एक और शाही अंदाज में फोटो वायरल हो रहा है। इसके पहले करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान ने ननिहाल में अपना पहला क्रिसमस मनाया। इस मौके पर कपूर हाउस में क्रिसमस की पार्टी रखी गई।