
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। मगर आज का दिन उनके लिए खास हैं, देखा जाए तो करण के लिए तो बेहद ही खास। क्योकि आज के दिन पत्नी बिपाशा अपने वन एंड ओनली करण सिंह के साथ उनका 36 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया हैं। बिपाशा बसु के साथ करण सिंह ग्रोवर के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर देखे जा सकते हैं।
अभी पढ़े: सबकी नींद उड़ाने के लिए अनुष्का ने शेयर किया ‘परी’ का नया वीडियो, आपने देखा क्या ?
अपने पति के लिए इन्होने कुछ ऐसा किया है जिसके बाद हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है। क्योकि करण के जन्मदिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए बिपाशा ने खूब मेहनत की है। बता दें कि बिपाशा ने पति के जन्मदिन के लिए खास तैयारियां कीं और इन्होने गोवा में अपने खास दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया।
30 अप्रैल, 2016 को शादी के बधन में बंधने वाली यह जोड़ी शेयर किए गए वीडियो में भरपूर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें, बिपाशा करण सिंह ग्रोवर की तीसरी पत्नी हैं। बिपाशा और करण फिल्म ‘अलोन’ (2015) में भी एक साथ नज़र आ चुके हैं।
इससे पहले साल 2008 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से करण ने शादी की, लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया और फिर उन्होंने जेनिफर विंगेट से दूसरी शादी कर ली। किन्तु किस्मत को ये रिश्ता भी मंजूर नहीं था जिसके चलते साल 2014 में वापस इनकी शादी का बंधन टूट गया। फ़िलहाल ये जोड़ी गोवा में बर्थडे एन्जॉय करती नजर आ रही हैं।