
करण जौहर ने हाल ही में अपने बच्चों यश और रूही का पहला जन्मदिन मनाया। बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर की इस पार्टी में वैसे तो लगभग सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने शिकरत की। इसके लिए उन्होंने सोशल मिडिया पर तस्वीर के साथ उन्होंने काफी अनोखे अंदाज में विश भी किया। लेकिन अब करण ने यश और तैमूर की नई तस्वीर सांझा कर इन्हे ‘भविष्य के म्यूजिशियन्स’ बताया हैं।
इसे भी पढ़े: ऑटो ना मिलने पर बस में लटके कॉमेडियन कपिल शर्मा…. वीडियो वायरल
जहां करण जौहर के जुड़वा बच्चों यश और रुही के प्रति लोगों की दीवानगी देखते ही बनती है। वही करीना कपूर खान और सैफ अली खान के नन्हें नबाव तैमूर अली खान भी इनदिनों सोशल मिडिया पर काफी छा रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि तैमूर जन्म लेने के बाद से ही मीडिया के फेवरेट स्टार किड्स में से हैं। इनकी तस्वीरें कुछ मिनटों में ही वायरल हो जाती हैं। जिसका एक और उदाहरण सामने आया हैं।
इसे भी पढ़े: शाहिद कपूर की नई फिल्म का फर्स्ट लुक…….. बाइक पर ‘बत्ती गुल मीटर चालू’
दरअसल करण जौहर ने यश और तैमूर की एक क्यूट तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस तस्वीर में दोनों ही पियानो को बजाने की कोशिश में हैं। करण ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा है कि “भविष्य के म्यूजिशियन्स!!!“
आपको बता दे स्टार किड्स से जुड़ी कोई खबर या कोई तस्वीर मीडिया से मिस नहीं होती। इसके साथ ही 7 फरवरी को बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर के बच्चों का जन्मदिन था जिसमें आलिया भट्ट, शाहरुख खान जैसे कई स्टार्स पहुंचे थे।