फिल्म सखी के बियाह का जलवा इस सप्ताह भी बरकरार

0
65
Rani chatarjee movie sakhi ke byah muhurt

Rani chatarjee movie sakhi ke byah muhurt
भोजपुरी सिनेमा में साफ़ सुथरी सम्पूर्ण परिवार के साथ देख जा रही महिला प्रधान फिल्म सखी के बियाह का कमाल और धमाल बॉक्स ऑफिस पर जारी है। भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी गायक से नायक बने सुनील सागर के जानदार अभिनय सजी ये फिल्म महिला दर्शको को भी सिनेमा हॉल में लाने में सफल रही हैं। फिल्म सखी के बियाह के प्रति दर्शको की दीवानागी अभी कम कम नहीं हुई हैं।

यह भी पढ़े: अंजना सिंह व पूनम दूबे के बीच फंसे मुन्ना मवाली, फर्स्ट लुक हुआ जारी

पहले सप्ताह में जबरदस्त सफलता पाने के बाद अपने दूसरे,तीसरे, चौथे सप्ताह के पाचवे सप्ताह में प्रवेश कर गई है। बिहार के कोसी जोन में कटिहार सहित अंचल के कई बसंत -कटिहार, एबीआर -पूर्णिया, लक्ष्मी- बरसोई, आस्था- जलालगढ़, आदि कई सिनेमा घरो में महिलाओ सहित पुरे परिवार के साथ फिल्म देखी जा रही हैं।

यह भी पढ़े: ‘बॉर्डर’ का जलवा इस सप्ताह भी रहेगा बरकरार

फिल्म सखी के बियाह बिहार के साथ साथ झारखंड, मुंबई, गुजरात और नेपाल के सिनेमाघरों में सफल रही हैं। जिसे दर्शको का भरपूर प्यार मिला हैं। पहला सप्ताह बखूबी चल जाना ही बड़ी बात मानी जाती है वहीं ऐसे हालात में फ़िल्म का पांचवा हफ्ते में चलना एक बड़ा अचिवमेंट है। फिल्म के टाइटल सखी के बियाह के अनुरूप ही फिल्म की मेकिंग की गई है।

फिल्म ’सखी के बियाह’ में केंद्रीय भूमिका में पॉपुलर अदाकारा भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी हैं वही इस के फिल्म के जरिये गायक सुनील सागर भोजपुरी में डेब्यू किया हैं । मुख्य कलाकार में रानी चटर्जी, सुनील सागर के अलावा दीपक सिंह, अर्चना प्रजापति, गोपाल राय, बृजेश त्रिपाठी, माया यादव, भास्कर ताठे, अनूप लोटा, मनी सम्राट, स्वीटी सिंह और आईटम गर्ल सीमा सिंह हैं।