Monday, March 25, 2024
HomeGossipअंजना सिंह व पूनम दूबे के बीच फंसे मुन्ना मवाली, फर्स्ट लुक...

अंजना सिंह व पूनम दूबे के बीच फंसे मुन्ना मवाली, फर्स्ट लुक हुआ जारी

Anjana Singh and Poonam Dubey stranded in the Munna Mawali, first look released
भोजपुरी जगत के उभरते सुपरस्टार अभिनेता प्रमोद प्रेमी यादव की आने वाली फिल्म मुन्ना मवाली का फर्स्ट लुक सामने आ गया हैं। जिसमे प्रमोद प्रेमी के साथ पूनम दुबे और हॉट केक अंजना सिंह दिखाई दे रही हैं इस फिल्म को लेकर प्रमोद प्रेमी इन दिनों में चर्चा में चल रहे हैं और फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत करी हैं। इस फिल्म में अंजना व पूनम दुबे रवि प्रमोद प्रेमी से इश्क फरमाती नजर आएंगी।

अभी पढ़े: फिल्म बैरी कंगना -2 को लेकर बहुत उत्साहित हैं अभिनेत्री शुभी शर्मा

फिल्म के टाइटल “मुन्ना मवाली” से ही पता चल रहा हैं की इसमें प्रमोद प्रेमी यादव कुछ अलग ही करते नजर आने वाले हैं। फ़िल्म की कहानी बहुत ही अच्छी है जो कि दर्शको को खूब पसंद आएगी। वही पोस्टर में प्रमोद प्रेमी गुस्से में नजर आ रहे हैं और अंजना सिंह उनके पीछे खड़ी हैं और वही पूनम दुबे का भी एक अलग रूप देखने को मिल रहा हैं।

अभी पढ़े: यारा तेरी यारी’ के सेट से सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल….

फिल्‍म त्रिकोणीय प्रेम कथा पर आधारित हैं। फिल्‍म के गाने कमाल के हैं और मुन्‍ना मवाली’ पूरी तरह से रोमांटिक कहानी बेस्‍ड है, जिसमें दर्शकों को फुल इंटरटेंमेंट मिलेगा।इसकी कहानी बदलाव के पथ पर लगातार अग्रसर भोजपुरिया सिनेमा के अनुरूप है। फिल्म में प्रमोद प्रेमी और अंजना व पूनम के बीच की केमेस्‍ट्री काफी अच्‍छी होने वाली हैं।

सिने प्राइम वर्ल्‍ड के एसोसिएशन और द सिनेमा प्रस्‍तुत के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म मुन्ना मवाली में प्रमोद प्रेमी, अंजना सिंह और पूनम दुबे के अलावा मनोज टाइगर, नागेश मिश्रा, अयाज खान आदि मुख्‍य भूमिका में हैं। फिल्‍म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्‍म के डायरेक्‍टर रवि सिन्‍हा हैं और कहानी राजेश पांडेय ने लिखी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -