Thursday, April 25, 2024
HomeGossipIBFA 2018 मलेशिया का प्रसारण 15 अगस्त को डिशुम टीवी पर

IBFA 2018 मलेशिया का प्रसारण 15 अगस्त को डिशुम टीवी पर

IBFA 2018 Malaysia broadcast on Dusum TV on 15 Augest
मलेशिया में संपन्न हुए डिशुम इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड का प्रसारण 15 अगस्त को रात 8 बजे से डिशुम टीवी पर किया जायेगा। यह अवार्ड समारोह 21 जुलाई को मलेशिया में आयोजित किया गया था। जिसे डिशुम टीवी चैनल पर प्रसारित किया जायेगा। इस समारोह में आपको भोजपुरिया फ़िल्मी हस्तियों द्वारा रंगारंग नाच और सुर-ताल का अद्भूत संगम देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े: ‘नागराज’ का जादू बॉक्स ऑफिस पर बरकरार, बड़े पर्दे पर छा गए यश कुमार

इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड भोजपुरी का सबसे बड़ा अवार्ड फंक्शन हैं इसका मकसद भोजपुरी सिनेमा भाषा और संस्कृति को विश्व पटल पर प्रसार- प्रचार करना हैं। दुनिया को भोजपुरी समाज और संस्कृति की असली तस्वीर रखना हैं जिसमे काफी सफलता मिली हैं और भोजपुरी भाषा व फिल्में अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचानी जाने लगी हैं।

यह भी पढ़े: ‘हीरो वर्दीवाला’ में मचेगा तहलका, निरहुआ से पंगा लेंगे खलनायक करण पांडेय

इस चौथे अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड’ में मेगास्टार रवि किशन को जहां भोजपुरी फिल्मों नजीर हुसैन के नाम से शुरू किए ‘नजीर हुसैन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। वहीं इस साल बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ और बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवार्ड हॉट केक अंजना सिंह को मिला। पावरस्टार पवन सिंह को मोस्ट पॉपुलर एक्टर और बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड मिला।
IBFA 2018 Malaysia broadcast on Dusum TV on 15 Augest 01
डिशुम इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2018 15 अगस्त बुधवार की रात 8 बजे से डिशुम टीवी पर देखा जा सकेगा। जो डी टी एच और केबल चैनल टाटा स्काई, एयरटेल, देन यूपी, सिटी मौर्या, दर्श डिजिटल आदि पर उपलब्ध होगा। मलेशिया में हुए में ढिशुम इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह (आईबीएफए) अपने आप में ऐतिहासिक और धमाकेदार रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -