फिल्म वांटेड में पावर स्टार के साथ जल्द ही नजर आएगी हॉट केक अंजना सिंह

0
105
anjana singh new movie ram dulari muhurt

anjana singh new movie ram dulari muhurt

भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक अभिनेत्री अंजना सिंह अपने फ़िल्मी काम को लेकर इन दिनों चर्चा बटोर रही हैं और जल्द ही वो फिल्म ‘वांटेड’ में नजर आने वाली हैं। अब अंजना सिंह पावर स्टार पवन सिंह की बहुचर्चित फ़िल्म वांटेड के एक प्रोमोशनल गाने पर ठुमका लगाते दिखेंगी। अंजना ने हाल ही में उस विशेष गाने की शूटिंग पूरी की है।

इसे भी पढ़े: सीमा सिंह बहुत खुश, नवरात्रि के अवसर पर…. जाने, क्यों हैं इतनी खुश

अंजना सिंह ने अपने भोजपुरी कैरियर में लगभग आधा दर्जन फिल्मो में प्रोमोशनल सांग किया और उसे दर्शको द्वारा काफी पसंद किया जाता हैं। वैसे भी अंजना भोजपुरी को टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं और वो हर किरदार से सिनेमाप्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं इनकी इसी खूबी की वजह से यह अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल में हुई हैं।

इसे भी पढ़े: निरहुआ हिंदुस्तानी के तीसरे पार्ट की शूटिंग शुरू, मुहूर्त के दौरान नजर आई फिल्म की पूरी टीम

कोरियोग्राफर राम देवन ने फिल्म वांटेड के इस गाने को काफी खूबसूरत अंदाज में कोरियोग्राफ किया है। गाने के बोल जितने खूबसूरत है उसका फिल्मांकन भी उतना ही खूबसूरत और भव्य तरीके से किया गया है। सर्वप्रथम अंजना सिंह पवन सिंह के साथ फिल्म ‘ट्रक ड्राइवर’ में नजर आई और फिल्म बॉक्सऑफिस पर काफी सफल रही हैं।

उसके बाद उन्होंने ने पवन सिंह के साथ दो अन्य फिल्म लावारिस और तेरा जइसा यार कहाँ में काम किया हैं। फिलहाल अंजना सिंह सिलवासा में रवि सिन्हा की फ़िल्म खुद्दार की शूटिंग में व्यस्त हैं और उन्होंने वांटेड के बाद फिल्म बद्रीनाथ के भी एक विशेष गाने पर अपना जलवा बिखेरा है।