
जिस तरह साल 2017 में GST नोटबंदी ने देश में सबसे ज्यादा तहलका मचा रखा था। अब हाल ही में खबरें हैं कि दहेज़ के साथ GST की मांग पर निरहुआ -आम्रपाली ने जबरदस्त रिएक्शन दिया हैं। जिसका वीडियो फिलहाल सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। हाल ही में GST का गाना होली पर धूम मचाने आ चूका है।
यह भी पढ़े: ‘वीर योद्धा महाबली’ के फर्स्ट लुक से बढ़ी दिलों की धड़कन…… अब भोजपुरी रचेगा नया इतिहास
दरअसल नोटबंदी के बाद अब जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली ने होली के गाने में GST का तड़का लगाया है, उन्होंने इस गाने का नाम रखा है ‘होली में जीएसटी जोड़के’ यूट्यूब पर अभी तक इस गाने को चार लाख से ज्यादा लोगो ने देखा है, जोकि काफी ख़ुशी की बात है।
यह भी पढ़े: पवन -अक्षरा का होली गीत ट्रेंडिंग पर….. 10 से सीधे पहुँचा 20 लाख पार
हर साल की तरह इस बार भी निरहुआ होली में अपना रंग बिखेरते हुए नज़र आ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दिए कि इस एल्बम सॉन्ग में सुपरस्टार निरहुआ के साथ सिंगर प्रियंका सिंह ने भी अपने सुर जोड़े हैं। इस गाने का लेखन प्यारे लाल यादव, निर्देशन प्रवेश लाल यादव जबकि संगीत मधुकर आनंद ने दिया है।
इस गाने का वीडियो ऑफिसियल चैनल ‘निरहुआ वर्ल्ड म्यूजिक’ द्वारा यूट्यूब पर छोड़ा गया हैं जिसमे निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे नज़र आ रही हैं।