
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह के एक और नये होली गीत ने यूट्यूब तहलका मचा दिया हैं। होली में अभी कुछ दिन बाकी है लेकिन इससे पहले यू-ट्यूब पर पवन सिंह का एक नया वीडियो सॉन्ग वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक ही दिन में करीब 20 लाख बार देखा जा चुका है। वीडियो में भोजपुरी स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हैं। जिसमे दोनों स्टार हॉट डांस करते नजर आ रहे हैं ।
अभी पढ़े: पवन सिंह ने लोग से की गुजारिश…. कहा – इनको बढ़ाये आगे
यह गाना वेव म्यूजिक कंपनी द्वारा 13 फरवरी 2018 के दिन रिलीज किया गया । गाने के बोल “होली में आग लागल” जिसे यूट्यूब पर 20 लाख से भी अधिक व्यू मिल चुके हैं। जिसमे पवन सिंह और अक्षरा सिंह की सुपर जोड़ी दर्शको का खूब मनोरंजन कर रही हैं। जिसके चलते यह गाना सिनेमाप्रीमियो द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और सब की की जुबा पर आ गया हैं। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका ने सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गया हैं।
अभी पढ़े: टीजर से पहले ‘आवारा बलम’ का सेकंड पोस्टर आउट….. कैसा लगा ? जरूर बताए!!!
इस गाने के आते ही यूट्यूब पर सनसनी मची हुई हैं और गाने की पॉपुलैरिटी हैरान करने वाली है। हर साल पवन सिंह होली के मौके पर अपने एल्बम गीतों से होली में धूम मचा देते हैं और भोजपुरी में इनके गाने को बहुत ही पसंद किया जाता हैं। साथ अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी को भी दर्शक खूब पसंद करते हैं और दोनों स्टार्स भी फिल्मो में एक दूसरे के साथ काम करना पसंद करते हैं।
होली के मौके पर इन दिनों भोजपुरी गायको के एल्बम गीत की धूम मची हुई है। हर साल इस मौके पर कई सिंगर्स के सैकड़ों एल्बम आते हैं जो खूब सुने जाते हैं। हर जगह होली के करीब 15-20 दिन पहले से गाने सुनाई देने लगते हैं। होली के मौके पर भोजपुरी में मनोज तिवारी, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव,और खेसारी लाल यादव जैसे सुपरहिट गायको के एल्बम की खूब डिमांड होती है।