
भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला अपनी अपकमिंग फिल्म “आवारा बलम” को लेकर सुर्खिया बटोर रहे हैं। फिल्म में उनका एक्शन अवतार जो नजर आने वाला हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था जिसे जबरदस्त रेस्पांस मिला व फिल्म के पोस्टर की भव्यता ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा हैं। इसी के चलते भोजपुरी सीने उद्योग में चर्चा का विषय बन चुकी इस फिल्म का दूसरा पोस्टर भी सोशल मीडिया पर जारी किया गया हैं। और देखते ही देखते ये सोशल मीडिया पर छा रहा हैं।
यह भी पढ़े: आज वैलेंटाइन पर रानी चटर्जी किसे कहेगी ‘आई लव यू’ ?…… पढ़े पूरी खबर
इस पोस्टर को अरविन्द अकेला “कल्लू” ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस के बीच शेयर किया हैं। जिसमे उनका एक और अवतार नजर आ रहा हैं। पोस्टर के एक साइड में कल्लू रोमांटिक अंदाज में हैं तो वही दूसरी साइड मे तनु श्री साड़ी पहने अपनी अदाओ का जलवा दिखा रही हैं। इसके लिए कल्लू ने लिखा हैं “फ़िल्म- आवारा बलम का दूसरा पोस्टर कैसा लगा दोस्तो,कमैंट्स में जरूर बताये.. और बहुत जल्द टीजर आप सब के बीच होगा। “
यह भी पढ़े: Valentine Day Special: प्रिया प्रकाश का दूसरा टीजर… इस बार बंदूक से किया घायल
स्टार्स के इन अंदाज की सोशल मीडिया पर काफी वाहवाही हो रही है। पोस्टर को देखने पर ऐसा लग रहा की कल्लू फिल्म “आवारा बलम” में एक्शन के साथ साथ रोमांस के जलवे भी दिखाते नजर आएंगे। फ़िल्म में कल्लू और प्रियंका की केमेस्ट्री भी दर्शको को खूब लुभाएगी। हास परिहास और रोमांस से भरपूर यह फिल्म बेहद मनोरंजक होगी।
पी.एन. जे फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म “आवारा बलम” में अरविंद अकेला कल्लू ,प्रियंका पंडित औऱ तनुश्री के साथ अवधेश मिश्रा, देव सिंह,मटरू व सुबोध वर्मा मुख्य भूमिका में है। इस फ़िल्म के निर्माता निशिकांत झा है,लेखक व निर्देशक चंदन उपाध्याय है,वही संगीत निर्देशन अविनाश झा ‘घुंघरू’ जी ने किया हैं।