
पहली जनवरी को नव वर्ष का शुभारम्भ होता है। आप सभी को नव वर्ष 2018 की हार्दिक शुभकामनाएं। यह वर्ष आप सभी के जीवन में ढेर सारी सफलता और खुशियाँ लेकर आये। विश्व के साथ-साथ भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में भी नए साल की शुरूआत अलग-अलग समय होती है। 31 दिसंबर को एक वर्ष का अंत होने के बाद 1 जनवरी से नए वर्ष की शुरूआत होती है।
‘पवन सिंह स्टार नाइट’ में होगा….. हैप्पी न्यू ईयर धमाका 2018
पुरे विश्व में नया साल एक पर्व की तरह मनाया जाता है। इसके पीछे एक बड़ी मान्यता हैं जिसमे अगर वर्ष का पहला दिन अगर उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाए, तो वर्ष भर इसी उत्साह और खुशियों के साथ ही बीतेगा। इसी के साथ नए वर्ष में कई संकल्प लेने का आव्हान होता है। नई उम्मीदें, नए सपने, नए लक्ष्य, नए आईडियाज के साथ इसका स्वागत किया जाता है।
नव वर्ष का दिन विश्व में हर किसी व्यक्ति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर से भरा होता है। नए साल के शुरुवात पर सभी लोग अपने प्रियजनों के साथ मिल कर जश्न मनाते हैं। 31 दिसम्बर की रात के 12 बजे लोग एक दुसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हैं। इस रात से ही कई स्थानों पर अलग-अलग समूहों में इकट्ठा होकर लोग नए साल का जश्न मनाना शुरू कर देते हैं।
नव वर्ष के अवसर पर इन सुपरहिट भोजपुरी गीतों से करे स्वागत :
- मिले ना अइले नया साल पs
- लविंग न्यू ईयर
- ओर्केस्ट्रा में
- लचके कमरिया तोहर लहे लहे
- डीजे मिक्स निरहुआ चालल ससुराल 2
नए साल की खुशी में कई स्थानों पर पार्टी आयोजित की जाती है जिसमें नाच-गाने के जरिए मनोरंजन किया जाता है। हमारी तरफ से मुबारक हो नया साल विश यू ए … वैरी हैप्पी न्यू इयर। आप सभी को टीम पीके भोजपुरी की तरफ से नए साल की शुभकामनाएं।
खुल जाए आपकी किस्मत का ताला;
हमेशा आप पर मेहरबान रहे ऊपर वाला;
यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला!
नया साल मुबारक