
आज महाशिवरात्रि हैं और चारो तरह सभी जन भगवान शिव की अर्चना में लगे हुए हैं। महाशिवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है और यह भगवान शिव के पूजन का सबसे बड़ा पर्व माना जाता हैं। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भक्त भगवान शिव की पूजा कर फल और फूल अर्पित करते हैं। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही धूम धाम मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि 13 फरवरी 2018 को मनाई जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर खेसारीलाल का खास संदेश….. अभी पढ़े!!!
इस मौके पर चारो तरफ लोग एक दूसरे को महाशिवरात्रि की बधाईया रहे हैं और भोले के दर्शन कर रहे हैं। सोशल मिडिया के जरिए हर साल की तरह इस साल भी कई बड़े सेलेब्रिटी, नायक महाशिवरात्रि के शुभ अवसर अपने फैंस को ढेरो शुभकामनाये भेज रहे हैं। इन सब में भोजपुरी के स्टार्स भी पीछे नहीं हैं वे भी अपनी सोशल साइट्स के माध्यम से फैंस को बधाईया दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पटना पहुंचकर पवन सिंह ने कहा, ‘यह स्थान बेहद पसंद’
यश कुमार, पायस पंडित, रितेश पांडेय, रवि किशन, शुभी शर्मा, आइटम क्वीन सीमा सिंह, रानी चटर्जी, निधि झा, पूनम दुबे जैसे भोजपुरी सितारों ने महाशिवरात्रि के मौके पर सभी फैंस को ढेरो शुभकामनाये भेजी हैं। इन सभी स्टार्स ने यह शुभकामनाये अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए भेजी हैं।
पायस पंडित ने लिखा हैं “कर्ता करे ना कर सके शिव करे सो होये तीन लोक नुखंड मैं शिव से बड़ा ना कोये हर हार महा देव आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं”।
वही सीमा सिंह ने भी लिखा हैं” जो अमृत पीते हैं उन्हें देव कहते हैं, और जो विष पीते हैं उन्हें देवों के देव “महादेव” कहते हैं .. आप को और आप के परिवार को माहाशिवरात्री की हार्दिक हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए। भोलेनाथ आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करे….. ॐ नमः शिवाय” ।
खेसारी लाल यादव ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर एक खास संदेश के रूप में अपने सभी चाहने वालों के लिए ढेर सारी शुभकामनाऐं भेजी हैं। इस तस्वीर के जरिये खेसारी महाशिवरात्रि के पावन पर्व की सभी को हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाए दे रहे हैं। भोले बाबा आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें। हर हर महादेव।
माना जाता है कि सृष्टि के प्रारंभ में इसी दिन मध्यरात्रि को भगवान शंकर का ब्रह्मा से रुद्र के रूप में अवतरण हुआ। प्रलय की बेला में इसी दिन प्रदोष के समय भगवान शिव तांडव करते हुए ब्रह्मांड को तीसरे नेत्र की ज्वाला से समाप्त कर देते हैं, इसीलिए इसे महाशिवरात्रि कहा गया।