Saturday, April 20, 2024
HomeGossipगुंजन सिंह ने भरी इस वीडियो से अपनी उड़ान...... ऑफिसियल ट्रेलर जारी

गुंजन सिंह ने भरी इस वीडियो से अपनी उड़ान…… ऑफिसियल ट्रेलर जारी

Gunjan singh movie udaan official trailer out
‘उड़ान’ ऑफिसियल ट्रेलर

गुंजन सिंह की फिल्म ‘उड़ान’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सुपरहिट हो चुका है। महज 24 घंटे में ही इसे 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और जल्द ही ये ट्रेलर 4 लाख का आंकड़ा पार कर लेगा। फिल्म के ट्रेलर से पहले भी गुंजन सिंह के एल्बम गीतों को लोगों ने बेहद पसंद किया है। ट्रेलर में गुंजन सिंह और नवोदित अभिनेत्री की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है।

इसे भी पढ़े: कॉमेडी का ज़ोरदार तड़का लगाने आ रही हैं खूबसूरत हसीना ‘लूपा’….. पोस्टर जारी

2 जनवरी की सुबह रिलीज हुआ ये ट्रेलर अभी भी यू-ट्यूब ट्रेंड पर काफी अच्छी पोजीशन पर है। लोग लगातार इसे देख रहे हैं। इस ट्रेलर में गुंजन सिंह रोमांटिक के साथ साथ एक्शन मोड मे भी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी आपको रंगारंग होली दृश्य तथा भोजपुरी संस्कृति की झलक तक लेकर जाएंगी। जहां पर गुंजन सिंह एक बेहतरीन पटकथा पर अभिनय करते नज़र आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े: इतनी भीड़ को देख….. अक्षरा सिंह ने कहा – इतना प्यार बनाए रखने के लिए धन्यवाद

इस फिल्म से गुंजन सिंह एक बार फिर बड़े परदे पर नजर आने वाले हैं, जिस वजह से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की स्टोरी रियल लाइफ घटना से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में न सिर्फ धमाकेदार एक्शन होगा बल्कि गुंजन सिंह के कई रोमांटिक पल भी देखने को मिलेंगे। फिल्म में कई धमाकेदार डायलॉग हैं। जिसमें गुंजन सिंह अपने एक्शन अवतार में नजर आएंगे।

स्टार विज़न फिल्म प्रॉडकशन के बैनर तले बनी ‘उड़ान’ के डायरेक्टर अजय सिंह हैं जबकि निर्माता सुभाष पी ननवारे और डॉ रमेश मुनागपाल हैं। नृत्य निर्देशक अजय सिंह, म्यूजिक डायरेक्टर राकेश त्रिवेदी, लेखक अजय सिंह, गीतकार अशोक सिन्हा, उमेश कुमार मिश्रा और अमित कुमार हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -