Friday, April 26, 2024
HomeGossipरिलीज होते ही 'ग़दर 2' ने तोड़ दिए रिकॉर्ड

रिलीज होते ही ‘ग़दर 2’ ने तोड़ दिए रिकॉर्ड

Gadar 2 offcial trailer out now

बिहार ,मुंबई, झारखंड ,गुजरात और नेपाल में फिल्म ‘ग़दर 2’ की धूम है फिल्म के रिलीज होते ही शो हाउसफुल हो गए। अनेको कठिनाइयों और विवादों को सामना करने के बाद आखिरकार सुपरहिट फिल्म ग़दर का सीक्वल गदर 2 को काफी अच्छी शुरुआत मिली है और दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे है। बिहार,मुंबई, झारखंड, गुजरात और नेपाल के लगभग सौ सिनेमा घरों में फिल्म रिलीज हुई।

अभी पढ़े: शहीदों की इस पुण्यतिथि पर भोजपुरी एक्शन स्टार की भावविहीन श्रद्धांजलि

फ़िल्म ग़दर 2 के साथ प्रमोद प्रेमी यादव अभिनीत एक और फ़िल्म ‘चना जोर गरम’ भी रिलीज हुई है जिसें भी सिनेमाघरो में काफी अच्छी ओपनिंग मिली है। इस फिल्म में प्रमोद प्रेमी पहली बार अभिनेत्री नेहा श्री के साथ अभिनय करते हुए नजर आ रहे है। वही फिल्म ग़दर 2 में विशाल सिंह एक्‍शन के अवतार में नजर आ रहे हैं।

अभी पढ़े: भोजपुरी फिल्म ग़दर 2 जल्द ही सिनेमा घरो में…. रिलीज डेट हुई फाईनल

दोनों फिल्म ग़दर 2,चना जोर गरम पूरी तरह से गीत व संगीत से भरी पड़ी है। फ़िल्म पूरी तरह से परिवारिक है, इसके कॉन्सेप्ट लाजबाब है जो सिनेप्रेमियों द्वारा खूब पसंद किये जा रहे हैं। फिल्म चना जोर गरम की कहानी नाग -नागिन की रोचक कहानी पर आधारित हैं। वही फ़िल्म गदर2 भी प्रेम कहानी पे आधारित जबरदस्त एक्शन,सुपरहिट गानो और तूफानी डायलॉग से भरपूर है।
Gadar 2 HD Teaser out
इस फ़िल्म के निर्माता संजय सिंह राजपूत है तथा इस फ़िल्म का निर्देशन किया है रमाकांत प्रसाद ने। बात करे गीत संगीत की तो फ़िल्म के म्यूजिक डायरेक्टर भी रमाकांत प्रसाद है और गानों को लिखा है अशोक कुमार दिप,विनय विहारी,प्यारे लाल यादव और पवन पांडेय ने। देखना यह कि फिल्म ग़दर 2 बॉक्स ऑफिस पर कितने रिकॉर्ड बना पाती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -