
निराला फिल्म्स कंबाइंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘जानू मेरी जान’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर लांच कर दिया गया हैं जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस फिल्म के जरिये अभिनेता हर्षवर्धन निराला भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में हर्षवर्धन एक प्रेमी की भूमिका में व अभिनेत्री ऋचा दीक्षित हर्षवर्धन के साथ इश्क़ लड़ाती नजर आएंगी।
अभी पढ़े: फिल्म वांटेड की ट्रेलर डेट Out, इस लुक में नजर आएंगे पवन सिंह
फिल्म के पोस्टर में खलनायक की भूमिका में अभिनेता संजय पांडे और प्रकाश जैस नजर आ रहे है। साथ ही इस फिल्म के लिए अभिनेता हर्षवर्धन निराला ने काफी मेहनत की हैं। यह फ़िल्म कॉमेडी, रोमास, एक्शन,एंटरटेनमेंट और इमोशन से भरपूर होगी। फिल्म को जल्द ही मई में रिलीज करने की योजना है।
अभी पढ़े: रिलीज होते ही छाया फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना 2’ का ट्रेलर
फिल्म जानू मेरी जान एक मेकेनिक की प्रेम कहानी है जो एक स्कूली गर्ल ऋचा दीक्षित से प्यार करता है साथ ही फिल्म के कई रोमांटिक सीन भी दर्शाये जायेगे जी दर्शको काफी पसंद आएंगे। फिल्म की निर्मात्री रंजना कुमारी व फिल्म का निर्देशन विष्णु शंकर बेलू ने किया हैं।
फिल्म जानू मेरी जान में सोनिया मिश्रा, रितू पांडे ,पल्लवी कोली, प्रिया दीक्षित, त्रिपुरारी यादव, अनिल अनल , कल्याणी कपूर व महेश आचार्या जैसे कलाकार दमदार भूमिका में है। फ़िल्म के संगीतकार हैं छोटे बाबा। जबकि कार्यकारी निर्माता वेद प्रकाश गुप्ता है।