
वर्ष 2016 में बिहार झारखंड में 97 सिनेमाघरों में रिलीज हुई जुबली स्टार निरहुआ की फ़िल्म मोकामा 0 किलोमीटर ने जहां उस समय सम्पूर्ण भारत में तहलका मचाया था वही अब यह फिल्म यूट्यूब पर नम्बर 10 पर ट्रेंड करके एक नया रिकॉर्ड बना चुकी है। बता दे भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में किसी फ़िल्म का बिहार झारखण्ड के इतने अधिक सिनेमाघरो में रिलीज़ होने का उदाहरण न होने से इसे हर जगह बहुत ही अच्छी ओपनिंग मिली।
इसे भी पढ़े: निरहुआ और मधु शर्मा की जोड़ी भी कम नहीं…….. इन फिल्मो में रहा साथ
मोकामा 0 किलोमीटर को अब इस प्लेटफार्म पर भी बहुत ही अच्छी ओपनिंग मिली है और फ़िल्म इतिहास रचने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सी पी आई मूवीज के बैनर तले बनी इस भोजपुरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स की ओर से रिलीज किया गया। रिलीज होने के कुछ ही घंटो में यह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
इसे भी पढ़े: आज से खेसारीलाल यादव का ‘दिवानापन’ शुरू
एक्शन से भरपूर है फिल्म। यह फिल्म कुल 2 घंटे और 40 मिनट की है, जो पूरी तरह से एक्शन से भरपूर है। इसमें दर्शकों को खास स्टंट और बाइक फाइट के एक्शन देखने को मिलेंगे। जिसको मशहूर भोजपुरी एक्टर निरहुआ पर फिल्माया गया है। इसके अलावा फिल्म में अंजना सिंह के साथ आम्रपाली दुबे लीड एक्ट्रेस का काम कर रहे हैं। फिल्म में विलेन के रूप मे नज़र आ रहे हैं सुशील सिंह।
फ़िल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, अंजना सिंह, प्रकाश जैस, मनोज टाइगर, संजय पांडे, ब्रिजेश त्रिपाठी, दीपक सिन्हा, अयाज़ खान, देव सिंह, धामा वर्मा, मनीष चतुर्वेदी, करण पांडे, आशुतोष खरे और टाइटल रोल में सुशील सिंह है।