Friday, April 26, 2024
HomeGossip’क्रेक फाईटर’ का दूसरा लुक हुआ जारी,इस दिन होगी रिलीज़

’क्रेक फाईटर’ का दूसरा लुक हुआ जारी,इस दिन होगी रिलीज़

Crack Fighter Second Look Release
भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘क्रेक फाईटर’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छा गई है। फिल्म का दूसरा पोस्टर जारी कर दिया गया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। फिल्म के पोस्टर में पवन सिंह का यंग्रीयंगमैन का रूप काफी रोमांचक है। उनका हैरतअंगेज कारनामा दर्शकों के बीच खूब धमाल होने वाला है।

अभी पढ़े: YOUTUBE पर छाया कुली नं.1 का ट्रेलर, पहुंचा 2 मिलियन पार

पोस्टर की बात की जाए तो इसमें में पवन सिंह का एक्शन सीन बताया गया है इस फिल्म में पवन सिंह का किरदार अब तक आई उनकी सभी फिल्मों से काफी अलग एवं सरप्राइज पैक्ड है। वही यह फिल्म जल्द ही होली के अवसर पर रिलीज होने वाली हैं। यह लुक सोशल मिडिया पर लगातार दर्शको द्वारा पसंद किया जा रह हैं।

अभी पढ़े: ‘बब्बर’ का टीजर हुआ रिलीज, एक्शन अवतार में कल्लू

क्रेक फाईटर में पवन सिंह का यंग्रीयंग मैन हैरतअंगेज रूप दर्शकों में रोमांच भर देगा। फ़िल्म की कहानी काफी दमदार है जिसमे एक से बढ़कर एक दृश्य फिल्माया गया है जो कि बॉलीवुड से कम नही है।फ़िल्म में पवन सिंह की एक और दमदार लुक देखने को मिलेगा जो आई तमाम फिल्मों से भिन्न है।


फ़िल्म के निर्माता उपेंद्र सिंह है जबकि फ़िल्म का निर्देशन सुजीत कुमार सिंह कर रहे है। फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर हैं। फ़िल्म के केंद्रीय भूमिका में सुपर स्टार पवन सिंह,संचिता बनर्जी,बृजेश त्रिपाठी,धामा वर्मा,उमेश सिंह,अभिषेक पांडेय गोलू व बॉलीबुड के टॉप भिलेन प्रदीप रावत हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -