खेसारी लाल यादव ने दी छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

0
108
chhath pooja Special Khesari Lal Yadav Wishes
खेसारी लाल यादव ने लोक आस्था के महापर्व छठ पर देशवासियों को शुभकामनाएं
chhath pooja Special Khesari Lal Yadav Wishes
खेसारी लाल यादव ने लोक आस्था के महापर्व छठ पर देशवासियों को शुभकामनाएं

अभिनेता खेसारी लाल यादव ने लोक आस्था के महापर्व छठ पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सूर्य से सभी में शक्ति का संचार करने की प्रार्थना की है। खेसारी लाल ने इंस्टाग्राम से पोस्ट किया है, सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं, साथ ही आप सभी को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।

अभी पढ़े:छठ में खेसारी लाल और प्रियंका सिंह का जबरदस्त मुकाबला, अभी देखें

दीवाली के बाद मनाए जाने वाले इस पर्व में लौकिक ऊर्जा के रूप में सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। आस्था का यह महापर्व पूर्ण रूप से प्रकृति को समर्पित है। इस वर्ष छठ पर्व 24 से 27 अक्तूबर तक मनाया जा रहा है। चार दिन चलने वाले इस पर्व का पहले दिन ‘नहाय-खाय’ होता है। दूसरे दिन ‘खरना’ होता है।

अभी पढ़े:’प्लेटफार्म नं. 2’ का टीजर लांच, फिल्म से राहुल-रेशमा की धमाकेदार एंट्री

आज 26 अक्टूबर 2017 को छठ पूजा का महापर्व मनाया जाएगा। छठ पर्व को लेकर पूरे पटना सहित बिहार का माहौल भक्तिमय हो गया है। पारिवारिक सुख-स्मृद्धि तथा मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए यह पर्व मनाया जाता है। पर्व के दिन शाम व्रतधारी जलाशयों में पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य देंगे।

खेसारी लाल यादव का छठ पूजा पर बिहार में स्टेज शो का वीडियो

Jai#ho#chhathi#maiya#BiharChhathShow

A post shared by Khesari Lal (@khesari_yadav) on


सूर्य षष्ठी व्रत होने के कारण इसे छठ कहा जाता है। इस पर्व को वर्ष में दो बार अर्थात पहली बार चैत्र में और दूसरी बार कार्तिक में मनाया जाता है।