’प्लेटफार्म नं. 2’ का टीजर लांच, फिल्म से राहुल-रेशमा की धमाकेदार एंट्री

0
72
Platform No 2 bhojpuri film teaser
भोजपुरी फिल्म ’प्लेटफार्म नं. 2’ का टीजर लांच
Platform No 2 bhojpuri film teaser
भोजपुरी फिल्म ’प्लेटफार्म नं. 2’ का टीजर लांच

ब्लू व्रज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ’प्लेटफार्म नं. 2’ का टीजर लांच किया गया है। फिल्म के जरिये भोजपुरी सिने जगत में नवोदित हीरो राहुल सिंह धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। साथ ही उनकी हीरोइन नवोदित रेशमा शेख भी अपना फ़िल्मी करियर इसी फिल्म से शुरु कर रही हैं। बड़े पैमाने पर उम्दा तकनिकी के साथ निर्मित फिल्म ’प्लेटफा र्म नं. 2’ पूरी तरह से मनोरंजनपूर्ण है।

अभी पढ़े:सेल्फ़ी लेने में भोजपुरी स्टार्स भी किसी से कम नहीं

फिल्म की पूरी शूटिंग झारखण्ड के खूबसूरत शहर राँची के रमणीय स्थलों पर की गई है। इस फिल्म में राहुल-रेशमा का अभिनय व एक्शन बहुत ही रोमांचक है। रुपहले परदे पर इनकी रोमांटिक जोड़ी सिनेप्रेमियों को बहुत पसंद आने वाली है। फिल्म की निर्मात्री डॉ. नजमा शेख हैं। फिल्म का कुशल निर्देशन किया है निर्देशक रॉबिन्स कुमार सिन्हा ने। फिल्म के कथा, पटकथा व संवाद राहुल सिंह ने लिखा है।

अभी पढ़े:OMG: काशी अमरनाथ को देखने उमड़ी इतनी भीड़, लग गया हॉउसफुल का बोर्ड

मुख्य कलाकार नवोदित राहुल सिंह और रेशमा शेख के साथ के के गोस्वामी, राजेश अभागा, महेश अमन, मुन्ना बिहारी, बिरेन्द्र, नागेन्द्र, अखिलेश चौरसिया आदि हैं तथा इस फिल्म में आईटम क्वीन सीमा सिंह अपनी नृत्य कला का जलवा बिखेरते हुए नजर आयेंगी।

फिल्म की निर्मात्री रेशमा शेख हैं। गीतकार राहुल सिंह व भरत सम्राट के लिखे गानों को संगीत से सजाया है संगीतकार महेश दास व सावन कुमार हैं। फिल्म के सभी गीत बहुत ही कर्णप्रिय बनाये हैं, जो संगीतप्रेमियों को खूब पसंद आने वाला है। फिल्म का छायांकन अधिर राज, नृत्य निर्देशन राजू, मारधाड़ धर्मेश, संकलन शंकर रेगर का है।