![Bhojpuri Film Kashi Amarnath Housefull](https://pkbhojpuri.in/wp-content/uploads/2017/10/Bhojpuri-Film-Kashi-Amarnath-Housefull.jpg)
आप सभी जानते हो की दिवाली को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिए सबसे खराब समय माना जाता है। क्योकि इस समय लोग अपने घरों में दिवाली की तैयारी में जुटे होने के कारण इतने व्यक्त होते हैं की उन्हें मनोरंजन सम्बन्धी किसी विषय वस्तु से कोई वास्ता नहीं होता। केवल कुछ लोग ही ऐसे होते हैं जो इस व्यस्त समय में मनोरंजन कर पाते हैं। लेकिन काशी अमरनाथ ने उस भ्रांति को गलत साबित कर दिया है।
इसे भी पढ़े:‘काशी अमरनाथ’ कैसे रच सकती हैं एक नया इतिहास?
जी हां, प्रियंका चोपड़ा की दूसरी भोजपुरी फ़िल्म काशी अमरनाथ ने दिवाली पर रिलीज के बाद दो दिन तक कुछ ख़ास कलेक्शन नहीं किया मगर जैसे ही दिवाली के दिन समाप्त हुए वैसे ही इसने रफ्तार पकड़ ली है। और लगभग हर सिनेमा हॉल में दर्शको की भीड़ उमड़ पड़ी।
इतना ही नहीं कई सिनेमाघरों के बाहर तो हाउसफुल के बोर्ड भी नज़र आ रहे थे। बनारस के आनंद मंदिर ने फ़िल्म को हिट तो करार दिया हैं। पर्पल पेबल पिक्चर्स और रोज क्वार्ट्ज़ इंटरटेंमेंट के बैनर तले बनी काशी अमरनाथ के निर्माता प्रियंका चोपड़ा , सिद्धार्थ चोपड़ा और डॉ नेहा शांडिल्य हैं।
इससे पहले इसी बैनर तले पहली फ़िल्म ‘बम बम बोल रहा है काशी’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी।
इसे भी पढ़े:प्यार के साथ बिछड़न का एहसास कराता ‘काशी अमरनाथ’ का नया गाना रिलीज
काशी अमरनाथ में रवि किशन , दिनेश लाल यादव निरहुआ , आम्रपाली दुबे, सुशील सिंह , गौरी शंकर , सोनिया मिश्रा और अनूप अरोरा के साथ नवोदित सपना गिल व तुषार आदि मुख्य भूमिका में हैं।