निर्देशक दीपक त्रिपाठी की भोजपुरी फिल्म ‘जीरो बनल हीरो’ की शूटिंग आगरा के मनोरम लोकेशन पर जोर शोर से चल रही हैं। शूटिंग दौरान मशहूर अदाकारा रानी चटर्जी क्वीन बीमार पड़ गई है जिसके चलते उनकी फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा और इससे सेट पर हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़े: भोजपुरी फिल्म ‘रंगदार शिवा’ की शूटिंग 25 जुलाई से
आगरा में भयंकर गर्मी के कारण वो बीमार पड़ गई। बताया जा रहा है की उन्हें स्किन इन्फेक्शन हो गया है और उन्हें बेइंतहा दर्द हो रहा है। जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया वहीं, डॉक्टरों ने इलाज के बाद रानी को फिट बताया और आराम करने की सलाह दी है।और जल्द ही रानी डॉक्टरों की निगरानी में ठीक हो जाएगी।
यह भी पढ़े: गार्गी पंडित को मिला सपनों का राजकुमार, जल्द होगी सगाई
डॉक्टर के अनुसार, भीषण गर्मी से रानी को सेट पर एलर्जी हो गई थी, जिस वजह से वे बीमार पड़ गई। रानी का ये इन्फेक्शन ख़त्म हो जाने के बाद वो फिर से अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। उनके बीमार होने के बाद फिल्म के अन्य कास्ट औश्र क्रू को लगा था कि शूटिंग अब डिले हो जायेगी। वही रानी ने बताया कि अब वे पूरी तरह तैयार हैं।
फिल्म ‘जीरो बनल हीरो में रानी चटर्जी अपोजिट रजनीकांत नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प और मनोरंजक हैं जो दर्शको पसंद आने वाली हैं। फिल्म निर्माता सत्येंद्र शुक्ला और चंद्रकांत शुक्ला हैं। निर्देशक दीपक त्रिपाठी हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्म में रजनीकांत के अलावा संजय पांडेय,आदित्य मोहन ,भावना सिंह चौहान ,अनूप अरोरा ,समर्थ चतुर्वेदी ,सोनू पांडेय ,नगीन वाडिल ,बी.आर.शाहु ,ग्लोरी मोहता ,सुधाकर मिश्रा,शुशील कुमार आदि मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।