Monday, September 25, 2023
HomeGossipठगी का शिकार हुई अक्षरा सिंह, दर्शकों से मांगी माफी

ठगी का शिकार हुई अक्षरा सिंह, दर्शकों से मांगी माफी

Had a great show in purnea with akshara singh
भोजपुरी फ़िल्म जगत की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह बिहार के खगड़िया में एक शो के आयोजको की ठगी का शिकार हुई हैं। ना सिर्फ आयोजकों ने उन्हें ठगा बल्कि आयोजकों ने दर्शकों को भी धोखा दिया। आयोजकों ने इस शो के लिए दर्शकों को टिकट बेचे थे और अक्षरा सिंह के वहां नही जाने से वे उग्र हो गए थे।

इसे भी पढ़े: भोजपुरिया क्‍वीन रानी हुई बीमार, भयंकर दर्द से रही हैं जूझ

अक्षरा सिंह ने बताया कि खगड़िया में आयोजित शो में शामिल होने के लिए वह पटना पहुंच चुकी थी। लेकिन आयोजकों ने उन्हें वहां से ढाई सौ किलोमीटर दूर खगड़िया ले जाने की कोई व्यवस्था नहीं की। यहां तक कि उन्होंने फोन तक नहीं उठाया। अक्षरा ने दर्शकों से माफी मांगते हुए कहा है कि इस पूरे मामले में आयोजकों की लापरवाही है और उनके कारण ही दर्शकों को तकलीफ हुई है।

इसे भी पढ़े: लूलिया गर्ल निधि झा ने रचाई रितेश पांडे से शादी

वही इन दिनों अक्षरा सिंह द्वारा गाए एक गाने ‘जिस पगले को दिल से चाहा’ दर्शको द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं और यूट्यूब पर इस वीडियो को 7 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। ज़िसको लिखा हैं भोजपुरी के सबसे सफल गीतकार मनोज मतलबी ने जबकि संगीतकार अविनाश झा घुंघरू ने कर्णप्रिय संगीत दिया है।

भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह ने आज वो मुकाम हासिल कर कर लिया जिसके बारे ने उन्होंने कभी सोचा नहीं होगा शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में बस चुकी अक्षरा अब गायिका बन गई हैं। अक्षरा सिंह ने अपनी मधुर आवाज में छठी माई का एक पारम्परिक गीत “काँच ही बांस के बहंगिया बहँगी लचकत जाये” को गाया, जिसे लोगो ने खूब पसंद किया हैं और इनकी मधुर आवाज दर्शक कायल हो गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -