
भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह और एक्शन स्टार यश कुमार की फिल्म “हम हैं लुटेरे” ने एक बार फिर यूट्यूब पर आते ही धमाल मचा दिया हैं। वही फिल्म सिनेमा परदे पर हिट रही हैं और दर्शको द्वारा खूब पसंद किया हैं। क्योकि इस फिल्म में पवन और यश कुमार का अभिनय कुछ हटकर था और दोनों ही एक्शन अवतार में नजर आये हैं।
अभी पढ़े: Poster Out: दो नागिनों के बीच ‘नागराज’ यश कुमार देखे फिल्म का नया पोस्टर
बता दे भोजपुरी फिल्म “हम हैं लुटेरे” को एक ही दिन 18 लाख से भी ज्यादा लोगो ने देखा हैं। अब यूट्यूब पर भी भोजपुरी फिल्मो व गानो का सिक्का चलने लगा हैं। फिल्म में पवन – यश कुमार की जोड़ी काफी बेस्ट हैं और दोनों ही दुश्मनो से लोहा लेते नजर आ रहे हैं। फिल्म में दोनों ही कलाकार दमदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई हैं।
अभी पढ़े: Loha Pahalwan Trailer: दुश्मनो से लोहा लेने मैदान में उतरे पहलवान पवन सिंह
वेब म्यूजिक के ऑफिसियल चैनल पर फ़िल्म के अपलोड होते ही दर्शको की बाढ़ सी आ गई और मात्र 24 घंटे में ही फ़िल्म को 18 लाख से अभी अधिक का व्यू मिल गया। भोजपुरी फ़िल्म जगत में ऐसा बहुत ही कम हुआ है कि कोई फ़िल्म अपने पहले ही दिन 18 लाख व्यू पाई हो। इस फिल्म में एक्शन के साथ साथ रोमान्स, कॉमेडी का भी भरपूर तड़का हैं।
इस फिल्म का निर्देशन राजू ने किया हैं वही निर्माता मनोज चौधरी हैं। फिल्म में पवन सिंह, यश कुमार के साथ अक्षरा सिंह, पूनम दुबे, गौरव झा, रीतू सिंह, अवधेश मिश्रा, अयाज खान, मनोज टाइगर और देव सिंह ने भी अच्छी भूमिका निभाई हैं।