Friday, April 19, 2024
HomeGossipअरविन्द अकेला का “लेलs पंडित जी के जड़ी”…… देखे आज शाम 6...

अरविन्द अकेला का “लेलs पंडित जी के जड़ी”…… देखे आज शाम 6 :00 बजे

Arvind Akela Kallu of Lail Pandit ji Ke Jadi Mein ... see today at 600 p.m.

भोजपुरी के गायक से नायक बने अरविन्द अकेला अपनी फिल्म सरकाय लो खटिया जाड़ा लगे की अपार सफलता के बाद अपना एल्बम सांग आज शाम 6 :00 बजे दर्शको के बीच लेकर आ रहे हैं और इस एल्बम गीत में भी कल्लू के साथ ऋतु सिंह नजर आएगी। वही फिल्म सरकाय लो खटिया जाड़ा लगे में कल्लू और ऋतू सिंह की रोमांटिक जोड़ी को सिनेमाप्रेमियों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं और दोनों ने इस फिल्म में काफी बोल्ड सीन्स दिए हैं।

यह भी पढ़े: फिल्म जानू मेरी जान का दूसरा पोस्टर जारी

“लेलs पंडित जी के जड़ी” गाना आज शाम 6 :00 बजे आदि शक्ति फिल्म्स की ओर से प्रस्तुत किया जायेगा। जिसमे आवाज अरविन्द अकेला कल्लू ने दी हैं। पोस्टर को देखा जाये तो कल्लू इस गीत में एक पंडित का किरदार निभाएगा और उनके साथ ऋतू सिंह नजर आएगी। अरविन्द अकेला एक ऐसे सिंगर हैं जिनकी आवाज से भोजपुरिया दर्शक झूम उठते हैं।

यह भी पढ़े: एक्टिंग के बाद रानी चटर्जी पर सिंगिंग का भूत सवार, रिकॉर्ड कर डाले ये गाने

हाल में कल्लू ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम) पर गाने का पोस्टर अपलोड किया हैं जिसमे कल्लू के साथ ऋतू सिंह काफी करीब दिखाई दे रही हैं और कल्लू पंडित की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं साथ ही लिखा हैं “नमस्कार , आज मेरा नया अल्बम ” लेलs पंडित जी के जड़ी ” जो आदि शक्ति फिल्म्स से शाम 6:00 PM बजे रिलीज़ हो रहा है ! आप सब इस अल्बम को और अपने अरविन्द अकेला “कल्लू” को अपना प्यार और दुलार दे ! धन्यवाद ….”


भोजपुरी फिल्मो के एक्टर अरविन्द अकेला हमेशा ही काफी सुर्खियों में रहते है ,कभी अपनी फिल्मो को लेकर तो कभी अपने गानो को लेकर कल्लू हमेशा ही चर्चाओ में रहते है। वही भोजपुरी सिनेमा में “कल्लू” अपने बेहतरीन गानो के लिए भी जाने जाते है। उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट गाने देकर कम उम्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल हुए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -