Friday, April 19, 2024
HomeGossipअरविन्द अकेला ने फैमिली के साथ देखी फिल्म ‘आवारा बलम’

अरविन्द अकेला ने फैमिली के साथ देखी फिल्म ‘आवारा बलम’

New style kallu with tanu shree aawara balam look out

भोजपुरी अभिनेता अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग से फारिग होकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी (बनारस) अपने घर पहुँचे। एक लम्बे समय के बाद परिवार से मिलने पर कल्लू उनके साथ समय बिताया और अपनी फिल्म ‘आवारा बलम’ को मम्मी पापा, भाई एवं कुछ खास लोगों के साथ आनंद मंदिर सिनेमा हॉल में जाकर देखे।

यह भी पढ़े: यश कुमार ने ख़त्म की फिल्म ‘मेरी बिटिया’ की शूटिंग

सिनेमाहॉल में फिल्म देखने आये दर्शक जब कल्लू को अपने बीच पाया तो उनके ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा।अपने चहेते स्टार को अपने बीच बैठकर फिल्म देखते दर्शक बहुत खुश हुए। सभी दर्शकों में कल्लू से साथ फोटो खिचवाने और सेल्फी लेने की जैसे होड़ सी लग गई। लेकिन सिनेमाहॉल के प्रबंधक ने पहले ही कड़ी की सुरक्षा की व्यवस्था कर रखी थी।

यह भी पढ़े: आज रिलीज होगा ‘सनकी दरोगा’ का ट्रेलर, ये हैं खास तैयारियां

फिल्म आवारा बलम बिहार, मुंबई और गुजरात में धमाल मचाने के बाद यू पी एवं दिल्ली में रिलीज़ की गई है। जहाँ भी दर्शको का शानदार रेस्पोंस मिल रहा हैं और लगातार सिनेमाघरो में दर्शको को संख्या बढ़ती चली जा रही हैं। अरविन्द अकेला कल्लू पहली बार इस फ़िल्म में फुल एक्शन रोल में दिखे हैं। डांस, रोमांस और एक्‍शन की भरमार के साथ ही साथ पारिवारिक मूल्‍यों का भी खासा ख्‍याल रखा गया है।

arvind akela kallu movie Aawara balam first look out
अरविन्द अकेला ‘कल्लू’ एक्शन में

पी.एन.जे.फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म आवारा बलम के निर्माता निशिकांत झा हैं। फिल्म के निर्देशक चंदन उपाध्याय हैं, कथा-पटकथा उन्होंने लिखा है जबकि संवाद राजेश पांडे के हैं। गीत प्यारेलाल यादव कवि जी, श्याम देहाती, आज़ाद सिंह व सुमीत सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं। अरविन्द अकेला कल्लू के साथ तनुश्री, गार्गी पंडित अवधेश मिश्रा, हीरा यादव, देव सिंह, पप्पू यादव, समर्थ चतुर्वेदी, मातृ, धामा वर्मा, अनूप अरोड़ा, जस्सी, एस. सी. मिश्रा, संजीव मिश्र, महेश आचार्य, शकीला माजिद, शिवांगी शाही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -