
मनोज टाइगर की आने वाली फिल्म ‘ लागल रहा बताशा ‘ का मुहूर्त हो गया। मनोज टाइगर उर्फ़ बताशा की ये फिल्म एक कॉमेडी भरी होगी,जिसमे आम्रपाली दुबे अपने जलवे बिखेरती नजर आ सकती है।वैसे तो मनोज टाइगर ने बहुत सी भोजपुरी फिल्मों में काम किया है ,मगर इस फिल्म में वो पहली बार लीड रोल में नजर आने वाले है।
अभी पढ़े: Dulhan Chahi Pakistan Se 2 के सेट पर कुछ ऐसा करते दिखे गार्गी पंडित और चिंटू …. देखे तस्वीर
भोजपुरी इंडस्ट्री में अगर सबसे हिट कॉमेडियन की बात करे तो सबसे पहले मनोज टाइगर नाम आता है। वे अपने अभिनय से फिल्म में चार चाँद लगा देता है और उनके बोल के अंदाज को सब पसंद हैं यही कारण की मनोज टाइगर के कॉमेडी की वाह वाही इंडस्ट्री में की जाती हैं। वही अपने चाहने वालो के लिए मनोज टाइगर पहली बार रीड रोल वाली फिल्म ‘लागल रहा बताशा ‘ करने जा रहे हैं।
अभी पढ़े: यूट्यूब पर पहली बार ‘इंडिया v/s पकिस्तान’ देखना ना भूले कल शाम 4:30 बजे
फिल्म का मुहूर्त हो चूका है और इंडस्ट्री के बड़े – बड़े कलाकर इस मुहूर्त में शामिल हुये। फिल्म में उनके साथ अदाकारा आम्रपाली दुबे काम करेंगी। सूत्रों से पता लगा की फिल्म के मुहूर्त के समय आम्रपाली दुबे वहाँ मौजूद नहीं थी।
फिल्म ‘लागल रहा बताशा को वी क्लासिक मूवीज प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जायेगा। फिल्म के निर्माता संजीव कुशवाहा है और निर्देशन अलोक सिंह कर रहे हैं। फिल्म की कहानी खुद मनोज टाइगर ने लिखी है और फिल्म में संगीत ओम झा ने दिया है। मनोज टाइगर उर्फ़ बताशा की ये फिल्म एक कॉमेडी भरी होगी।