Saturday, March 23, 2024
HomeGossipआम्रपाली दुबे की अपकमिंग फिल्म 'लागल रहा बतासा' की शूटिंग शुरू, सामने...

आम्रपाली दुबे की अपकमिंग फिल्म ‘लागल रहा बतासा’ की शूटिंग शुरू, सामने आई तस्वीरें…

Amrapali Dubey's upcoming movie 'Lagal Raha Banaasa' starts shooting, photos taken up
भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने अपने आगामी फिल्म ‘लागल रहा बतासा’ की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के सेट से पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुकी हैं। फिल्म में आम्रपाली दुबे के अपोजिट ‘बताशा चाचा’ के नाम से मशहूर कॉमेडियन मनोज टाइगर नजर आएंगे। वैसे तो दोनों ने कई फिल्मो में काम किया मगर इस फिल्म में पहली बार मनोज टाइगर लीड रोल में नजर आने वाले है।

यह भी पढ़े: पवन सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘राजा’ की शूटिंग शुरू

ये एक कॉमेडी फिल्म होगी,जिसमे आम्रपाली दुबे अपने जलवे बिखेरती नजर आ सकती है। यह फिल्म बाकी भोजपुरी फिल्मों से काफी अलग है। फिल्म के निर्माता संजीव कुशवाहा ने बताया कि भोजपुरी सिनेमा में आ रहे बदलाव को आगे बढ़ाने का काम इस फिल्म के जरिये भी किया गया है। भोजपुरी सिनेमा जगत के सारे कॉमेडियन को इस फिल्म में देखना मजेदार होगा। एक साफ सुथरी फिल्म बनाई जा रही है, जिसमें रोमांस भी है मगर रोमांस का अंदाज अलग है।

यह भी पढ़े: भोजपुरी की पहली वेब सीरीज में निरहुआ के साथ दिखेंगे विक्रांत सिंह राजपूत

फिल्म के राइटर खुद मनोज टाइगर ही हैं जबकि संगीतकार ओम झा हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में अगर सबसे हिट कॉमेडियन की बात करे तो सबसे पहले मनोज टाइगर नाम आता है। वे अपने अभिनय से फिल्म में चार चाँद लगा देता है और उनके बोलने के अंदाज को सब पसंद करते हैं यही कारण की मनोज टाइगर की कॉमेडी की वाह वाही इंडस्ट्री में की जाती हैं।

#lagalRahaBatasha

A post shared by Uday Bhagat (@udday_bhagat) on


फिल्म ‘लागल रहा बताशा का निर्माण वी क्लासिक मूवीज प्रोडक्शन के बैनर तले हो रहा हैं। फिल्म के निर्माता संजीव कुशवाहा है और निर्देशन अलोक सिंह कर रहे हैं। फिल्म में आम्रपाली दूबे और मनोज टाईगर के अलावा संजय पाण्डेय, अवधेश मिश्रा, सुशील सिंह, प्रकाश जैस, के के गोस्वामी, आनंद मोहन, महेश आचार्य, दिनेश यादव, धामा वर्मा, रत्नेश बरनवाल, रीतू पांडेय, गिरीश शर्मा, विनोद मिश्रा, दिलीप पाण्डेय, लोटा तिवारी, सीपी भट्ट, माही सिंह, मनोज द्विवेदी, रोहित सिंह मटरू, पल्लवी कोली, राहुल श्रीवास्तव, संजय महानंद, स्वीटी सिंह, सोनिया मिश्रा, सीमा सिंह, संजय वर्मा, सुशील कुमार सिंह, अंजली सिंह तथा संभावना सेठ मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -